सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत:मेरठ के दौराला फ्लाईओवर पर हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम

सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत:मेरठ के दौराला फ्लाईओवर पर हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम

मेरठ के दिल्ली-दून हाईवे पर दौराला फ्लाईओवर के ऊपर रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक आगे चल रही सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर के दौरान बाइक सवार ट्रॉली से बाहर निकले सरियों में उलझकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने टोल प्लाजा की एंबुलेंस से उसे मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मेरठ से मुजफ्फरनगर लौट रहा था युवक मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी भूरे पुत्र निसार रविवार को बाइक से मेरठ से अपने घर लौट रहा था। वह दिल्ली-दून हाईवे पर दौराला फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा। इसी दौरान उसके आगे सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। ट्रॉली में लदे सरिये पीछे की तरफ बाहर निकले हुए थे। इसी दौरान भूरे की बाइक ट्रॉली से टकरा गई और वह बाहर निकले सरियों में उलझ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। टोल की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलने पर दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिवाया टोल प्लाजा की एंबुलेंस बुलाकर घायल को मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान भूरे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक कब्जे में ली हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारु कराया गया। दौराला थाना प्रभारी शिवकुमार ठाकुर ने बताया कि हादसे में घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस को मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *