US Dollar के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 94.98 पर खुला Rupee

US Dollar के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 94.98 पर खुला Rupee

पश्चिम एशिया में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करते हुए पांच पैसे टूटकर 94.98 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बीच वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने से बचने की प्रवृत्ति के कारण रुपये की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। हालांकि, अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी कोष बॉन्ड के प्रतिफल में नरमी से रुपये की गिरावट सीमित रही।

इसे भी पढ़ें: West Asia में तनाव से कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल तक जाने के आसार

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.92 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह और कमजोर होकर 94.98 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे कम है। रुपया शुक्रवार को 12 पैसे टूटकर 94.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत फिसलकर 101.49 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.92 प्रतिशत बढ़कर 114.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गयस। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 536.30 अंक फिसलकर 72,583.86 अंक पर जबकि निफ्टी 200.10 अंक टूटकर 22,402.80 अंक पर रहा।

इसे भी पढ़ें: Brent Crude में तेजी से US Dollar के मुकाबले Rupee 12 पैसे फिसलकर 94.93 पर बंद

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 887.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *