आबकारी अमले ने बीती रात भोपाल के होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में दबिश देकर अवैध शराब जब्त की। एक ही रात में 30 से ज्यादा केस बनाए गए। उपायुक्त आबकारी केसी अग्निहोत्री और सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र कुमार धाकड़ के निर्देश पर कंट्रोलर वर्षा उइके ने टीमें बनाईं, जो रविवार रात में मैदान में उतर गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी शेखर लिखार ने भीम नगर के झुग्गी बस्ती क्षेत्र, सीमा कशीसिया ने टीला जमालपुरा में कार्रवाई की। टीला जमालपुरा निवासी रमेश अडवाणी को ऑटो में देशी शराब के साथ पकड़ा। कार्रवाई की 2 तस्वीरें… बगोनिया में टंकियों में भरी मिली शराब आबकारी उप निरीक्षक स्वाति बघेल ने ग्राम बगोनिया में दबिश दी। यहां राहुल पिता प्रेम अहिरवार को 1600 लीटर हाथ भट्टी शराब और लहान के साथ पकड़ा गया। उसने टंकियों में पानी की जगह शराब भर रखी थी। भोपाल-इंदौर रोड के होटलों में जांच सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रीति उइके ने बैरागढ़ क्षेत्र में भोपाल-इंदौर रोड पर संचालित होटल रौनक, पटेल, दआर्क, किंग्स, क्लबक बाना और बिग चिल की जांच कर कार्रवाई की। शरद मिश्रा और उनकी टीम ने एमपी नगर क्षेत्र के होटल दिल्ली दरबार, होटल वाइड, होटल एवेन्यू और अरेरा कॉलोनी के कुसीन कल्चर में कार्रवाई की। इन कार्रवाइयों में 26 प्रकरण दर्ज किए गए।

