“टाइगर पाजी के लिए लेकर घूम रहे हैं सिक्योरिटी”, मीका सिंह ने फायरिंग की घटना के बाद दिया रिएक्शन

“टाइगर पाजी के लिए लेकर घूम रहे हैं सिक्योरिटी”, मीका सिंह ने फायरिंग की घटना के बाद दिया रिएक्शन

Mika Singh On High Security: बॉलीवुड के फेमस और एनर्जेटिक गायक मीका सिंह (Mika Singh) अक्सर अपने बेबाक अंदाज और शानदार गानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में मीका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारी भरकम सुरक्षा यानी टाइट सिक्योरिटी के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान जब मीडियाकर्मियों ने उनसे उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा उनके बड़े भाई दिलेर मेहंदी को लेकर दिए गए विवादित बयानों और अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल किया, तो मीका ने बेहद शानदार जवाब दिया।

मीका सिंह ने अपनी सुरक्षा को लेकर दिया बयान

मीका सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह एयरपोर्ट का है, जिसमें वह भारी सुरक्षा के साथ नजर आए। जैसे ही पैपपाजी ने मीका सिहं को देखा उनसे सवाल-जवाब करने लगे। पैपराजी ने मीका सिंह से पूछा कि मंत्री जी ने उनके ‘बड़े पाजी’ (दिलेर मेहंदी) के खिलाफ कुछ कहा है, तो इस पर मीका ने पुराने विवाद को तूल न देते हुए बात को टाल दिया। मीका सिंह ने मुस्कुराते हुए मीडिया से कहा, “नहीं, अभी मंत्री जी को छोड़ो… अब सब ठीक है, सब कुछ ठीक हो गया है अभी।

गौरतलब है कि इससे पहले दिलेर मेहंदी के परफॉर्मेंस और नशे के विवाद को लेकर मीका सिंह ने कड़ा विरोध जताया था। लेकिन, बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और भरोसे के बाद मामला शांत होता नजर आया, और अब मीका ने भी इस विवाद को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ने का संकेत दिया है।

“सिक्योरिटी क्यों?” के सवाल पर टाइगर श्रॉफ की फायरिंग का किया जिक्र

आगे पत्रकारों ने मीका सिंह से उनकी बढ़ी हुई सुरक्षा और गनर के साथ चलने का कारण पूछा, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना का जिक्र किया। मीका ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह यह सिक्योरिटी टाइगर पाजी के लिए लेकर घूम रहे हैं।

इसके साथ ही मीका सिंह ने अपने हालिया प्रोजेक्ट्स का जिक्र करते हुए फैंस को खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि उनके दो नए गाने- ‘भीगी भीगी रातों में’ और ‘बंगला’ रिलीज हुए हैं, जो बेहद कमाल के हैं और लोगों को इन्हें जरूर एंजॉय करना चाहिए। मीका का यह वीडियो अब इंटरनेट पर उनके फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *