ऑपरेशन के सात महीने बाद भी नहीं जुड़ी हड्डी:इलाज पर 3.5 लाख खर्च करने का दावा, डीएम-CMO से शिकायत; जांच के आदेश

ऑपरेशन के सात महीने बाद भी नहीं जुड़ी हड्डी:इलाज पर 3.5 लाख खर्च करने का दावा, डीएम-CMO से शिकायत; जांच के आदेश

लखनऊ के ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में पुनर्नियुक्ति पर तैनात रहे एक आर्थोपेडिक सर्जन पर बुजुर्ग महिला के हाथ के ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगा है। बेटी का दावा है कि ऑपरेशन के सात महीने बाद भी उनकी मां के हाथ की हड्डी नहीं जुड़ी है। प्लेट खिसकने, स्क्रू ढीले होने, संक्रमण और तेज दर्द की शिकायत भी बनी हुई है। बेटी ने डीएम और CMO से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। पीड़ित महिला की बेटी इलाज के दौरान 3.5 लाख रुपए खर्च करने का दावा कर रही है। निजी अस्पताल में किया था ऑपरेशन आलमबाग के सुजानपुरा निवासी प्रीति पांडेय के मुताबिक, उनकी 70 वर्षीय मां माधुरी के हाथ की हड्डी टूट गई थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय ले गए थे। वहां आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. राजेश प्रजापति को दिखाया। जांच के बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों के अनुसार, अप्रैल 2026 में डॉक्टर ने एक निजी अस्पताल में उनकी मां के हाथ का ऑपरेशन किया। तीन से साढ़े तीन लाख रुपये खर्च करने का दावा प्रीति का आरोप है कि ऑपरेशन के सात महीने बाद भी उनकी मां के हाथ की हड्डी नहीं जुड़ी है। प्लेट खिसकने, स्क्रू ढीले होने, संक्रमण और असहनीय दर्द जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। इससे बुजुर्ग महिला को काफी परेशानी हो रही है। बेटी के मुताबिक, सात महीने तक डॉक्टर के निर्देश पर ड्रेसिंग, दवाइयों और दूसरे इलाज का इंतजाम किया गया। आरोप है कि इस दौरान ऑपरेशन में आई समस्या के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। डॉक्टर स्थिति ठीक होने का भरोसा देते रहे, लेकिन बाद में जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। प्रीति का दावा है कि इलाज पर अब तक करीब 3 से 3.5 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, फिर भी मां को राहत नहीं मिली। आरोप सही मिले तो प्रैक्टिस पर रोक के लिए NMC को पत्र सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए गए तो संबंधित डॉक्टर की प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) को पत्र भेजा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *