मिर्जापुर में दीपावली, धनतेरस और छठ पूजा के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को दो जगह छापेमारी की। पुलिस ने 493 किलोग्राम बारूदयुक्त पटाखे बरामद किए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सिविल लाइन की दुकान से 231 किलो पटाखे मिले पुलिस के मुताबिक, पहली कार्रवाई सिविल लाइन स्थित एक दुकान पर की गई। यहां छापेमारी के दौरान शुभम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। मौके से 231 किलोग्राम बारूदयुक्त पटाखे बरामद हुए। रमईपट्टी से 262 किलो पटाखे बरामद दूसरी कार्रवाई में एसआई जयदीप सिंह, चौकी प्रभारी कचहरी ने पुलिस टीम के साथ रमईपट्टी में छापेमारी की। यहां से राजू अली पुत्र असगर अली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध रूप से भंडारित 262 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। बुलेट बम, हाइड्रो बम और रॉकेट भी मिले पुलिस के अनुसार, दोनों जगहों से बरामद पटाखों में बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम, चटाई, फुलझरी और रॉकेट समेत कई तरह के पटाखे शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

