‘इस पार्टी के लिए गद्दारी तक की, पर ये…’, जदयू से निकाले जाने के बाद भावुक हुए अनंत सिंह, आ गई राजद की याद

‘इस पार्टी के लिए गद्दारी तक की, पर ये…’, जदयू से निकाले जाने के बाद भावुक हुए अनंत सिंह, आ गई राजद की याद

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह के जेडीयू से निष्कासन के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। अनंत सिंह ने नीतीश कुमार की पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बाद जेडीयू खत्म हो चुकी है। जानिए, उन्होंने आरजेडी से गद्दारी करने और 2024 के सियासी घटनाक्रम को लेकर क्या कहा। 

Anant Singh Expelled From JDU: नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से 6 साल से निष्कासित होने के अनंत सिंह को लेकर बिहार की राजनीतिक सरगर्मियां तेज है। पार्टी से निष्कासित होने के बाद मीडिया में अनंत सिंह अपनी बात भी रख रहे है। साथ ही जेडीयू नेताओं पर निशाना भी साध रहे है। इसी बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपने पुरानी पार्टी राजद को भी याद किया। 

2024 की घटना का जिक्र करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि जब सरकार गिर रही थी, तब अशोक चौधरी ने सम्राट चौधरी से पूछा कि सरकार को कौन बचाएगा? अनंत सिंह ने आगे कहा कि जेडीयू के खातिर उन्होंने राजद से गद्दारी भी की थी। 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में अनंत सिंह राजद के टिकट पर जीत दर्ज कर विधायक बने थे। जुलाई 2022 में आर्म्स एक्ट के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी। नवंबर 2022 के उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी आरजेडी के टिकट पर विधायक बनीं।

इसके बाद 2024 में राजद का साथ छोड़कर जेडीयू ने बीजेपी के साथ हाथ मिलाया था, तब राजद के तीन विधायक ने नीतीश सरकार का समर्थन किया था। उनमें से एक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी भी शामिल थी। इसलिए उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जेडीयू के लिए उन्होंने राजद से गद्दारी की थी। 

पार्टी खत्म हो चुकी है- अनंत सिंह

अनंत सिंह ने कहा कि आगामी चुनावों में जेडीयू को एक भी वोट नहीं मिलेगा। नीतीश कुमार के बाद यह पार्टी खत्म हो चुकी है। हर मुश्किल समय में मैं पार्टी के साथ खड़ा रहा। पार्टी के लिए मैंने जितना त्याग किया है, उतना किसी और ने नहीं किया। जो लोग कभी पार्टी के प्रभारी हुआ करते थे, वे अब प्रभारी नहीं रहे। अभी जो सरकार है, वह दिल्ली और मुंबई से खरीदी गई सरकार है। 

अनंत सिंह के निष्कासन पर बीजेपी ने क्या कहा? 

जेडीयू से अनंत सिंह को निकालने पर बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है। जदयू नेतृत्व ने कार्रवाई की है। पार्टी का अनुशासन सबसे ऊपर है।  पार्टी किसी भी व्यक्ति से बड़ी होती है। इसलिए, जेडीयू ने यह कार्रवाई की है।

  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *