ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर घालीबाफ ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि वह खुद एक संकट में फंस गया है। उन्होंने कहा कि गलत आकलन करने और ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने की वजह से अमेरिका खुद एक ‘दलदल’ में फंस गया है।
ISNA एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, घालीबाफ ने स्पष्ट किया कि मौजूदा टकराव को सुलझाने की पूरी जिम्मेदारी अमेरिका की है।
तेहरान में संसद सत्र के दौरान घालीबाफ ने कहा कि, मैंने पहले भी कहा है, हमारे पास कहने के लिए कुछ नया नहीं है। अमेरिका ने गलत आकलन किया और ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ा, जिससे वह खुद एक दलदल में फंस गया है। अब उसे ही खुद को बाहर निकालने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे।
खबर अपडेट की जा रही है…

