बलरामपुर में ईवीएम-वीवीपैट का मॉक पोल:एफएलसी के बाद राजनीतिक दलों की मौजूदगी में परखी गई मशीनों की कार्यप्रणाली

बलरामपुर में ईवीएम-वीवीपैट का मॉक पोल:एफएलसी के बाद राजनीतिक दलों की मौजूदगी में परखी गई मशीनों की कार्यप्रणाली

बलरामपुर में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) पूरी होने के बाद रविवार दोपहर 3 बजे को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम में मॉक पोल कराया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न इस प्रक्रिया के दौरान मशीनों की कार्यप्रणाली परखी गई। निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की जांच की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू की गई थी। एफएलसी का कार्य पूर्ण होने के बाद मॉक पोल के माध्यम से मशीनों की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया। स्ट्रांग रूम खोला और बंद किया गया इस दौरान बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट के संचालन की जांच की गई। पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिससे उन्हें जांच एवं परीक्षण की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिला। एफएलसी की पूरी प्रक्रिया के दौरान निर्धारित व्यवस्था के तहत प्रतिदिन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला और बंद किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से जांच एवं परीक्षण के प्रत्येक चरण को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया गया। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी और मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी होना निर्वाचन तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण है। जिला निर्वाचन प्रशासन ने आयोग की मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए पूरी कवायद को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया। चुनाव से पहले मशीनों की जांच और उनके संचालन का परीक्षण निर्वाचन संबंधी तैयारियों का अहम हिस्सा माना जाता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *