उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से जुड़े धमोखर परिक्षेत्र के महामन गांव में रविवार को करंट लगने से करीब 2 साल के चीतल की मौत हो गई। खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए जीआई तार में करंट दौड़ाया गया था। जंगल से भटककर खेत में पहुंचा चीतल इसी तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों की टीम ने मृत चीतल का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। धमोखर परिक्षेत्र अधिकारी सचिन सिंह ने बताया कि खेत मालिक की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

