‘काजी ट्रॉफी कश्मीर ही आनी चाहिए’, फरहाना भट्ट ने बिग बॉस 20 में की धमाकेदार एंट्री

‘काजी ट्रॉफी कश्मीर ही आनी चाहिए’, फरहाना भट्ट ने बिग बॉस 20 में की धमाकेदार एंट्री

Farhana Bhatt Supports Qazi Touqeer: ‘बिग बॉस 20’ के इस बार के वीकेंड का वार पर सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी शो को होस्ट करते हुए नजर आए। अब शो के लेटेस्ट प्रोमो में फरहाना भट्ट नजर आईं। उन्होंने शो के सभी कंटेस्टेंट्स से बातचीत की। इस दौरान फरहाना ने काजी के साथ मिलकर गाना भी गाया। फरहाना और काजी तौकीर दोनों कश्मीर से ही आते हैं तो फरहाना ने काजी को जाते-जाते ये सलाह भी दी कि ट्रॉफी कश्मीर ही आनी चाहिए।

शो में पहुंचीं फरहाना भट्ट

शो के लेटेस्ट प्रोमो में बिग बॉस 19 की फाइनलिस्ट फरहाना भट्ट नजर आईं। वीकेंड का वार एपिसोड में फरहाना ‘साहिबा’ गाना गाते हुए भी नजर आईं। इस दौरान फरहाना भट्ट ने अपना सपोर्ट काजी तौकीर के लिए दिखाया।

रोहित शेट्टी ने फायरिंग जैसी घटनाओं का दिया हिंट

शो के दौरान रोहित शेट्टी ने घर के कुछ कंटेस्टेंट्स जैसे यंग डीएसए (Young DSA), आसिफ खान और स्काउटओपी (ScoutOP) के आक्रामक रवैये और उनके ‘बुली गैंग’ जैसे बर्ताव पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने काजी तौकीर के प्रति उनके गलत व्यवहार और एज-शेमिंग (Age-shaming) करने पर उन्हें आड़े हाथों लिया। कंटेस्टेंट्स की हरकतों पर तंज कसते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, ‘तुम लोग क्या गैंगस्टर बन रहे हो यार? यहां हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं।’

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने इनडायरेक्टली हाल ही में मुंबई में सेलिब्रिटीज के घरों के बाहर हुई फायरिंग और सुरक्षा से जुड़े हालातों की तरफ इशारा किया। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को अपनी हरकतों में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी और कहा कि बाहर असल जिंदगी में जो हालात चल रहे हैं, उसका अंदाजा इन्हें शो के अंदर बैठे हुए नहीं है। इसके अलावा, उन्होंने सलमान खान की फिटनेस और उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि 60 साल की उम्र में भी सलमान खान जिस तरह काम कर रहे हैं और ट्रोल्स का सामना कर रहे हैं, वह मिसाल है, जबकि वह खुद 52 साल के हैं।

माही विज को दी सलाह, मैरी कॉम हुईं शो से बाहर

रोहित शेट्टी ने अभिनेत्री माही विज (Mahii Vij) और आम्रपाली दुबे से भी बात की। उन्होंने माही को सलाह दी कि वह किसी ग्रुप में अपनी पहचान न खोएं और एक सीनियर आर्टिस्ट की तरह अकेले मजबूत होकर खेलें। शो में आगे बढ़ते हुए, रोहित शेट्टी ने स्काउटओपी और लव गिल की घर में नजदीकियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दोनों कंटेस्टेंट को बताया कि बाहर उनका रिश्ता किसी बहन भाई से अलग दिख रहा है। जो बेहद खराब है।

वहीं दूसरी तरफ वीकेंड के इस वार में मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) को शो से बाहर होने की खबर आ रही है। रविवार के एपिसोड में स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी भी घर के अंदर नजर आएंगी, जिससे शो में और नया ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *