सीधी में गाय से क्रूरता, दोनों आंखें फोड़ीं:लोगों ने दिखाई मानवता, इलाज के लिए शहडोल भेजा; थाने में शिकायत दर्ज

सीधी में गाय से क्रूरता, दोनों आंखें फोड़ीं:लोगों ने दिखाई मानवता, इलाज के लिए शहडोल भेजा; थाने में शिकायत दर्ज

सीधी जिले के खुटेली गांव में एक गाय की दोनों आंखें बुरी तरह जख्मी हालत में मिलीं। गाय के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। रविवार को बहरी थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल गाय का शहडोल के अटल गौ सेवा संस्थान में इलाज चल रहा है। गुरुवार को दिखी थी घायल गाय गांव के अनुरुद्ध पांडे के मुताबिक, गाय की दोनों आंखें बुरी तरह जख्मी हैं। ग्रामीणों ने उसे गुरुवार को इस हालत में देखा था, लेकिन उस समय वे उसे पकड़ नहीं पाए। शनिवार रात गाय को पकड़ लिया गया और रविवार को इलाज के लिए शहडोल भेज दिया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि पशु क्रूरता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने संभाली खाने-पीने की जिम्मेदारी खुटेली गांव के करीब 40 लोगों ने गाय के खाने-पीने की जिम्मेदारी संभाली है। घटना को लेकर गांव में नाराजगी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *