समस्तीपुर पुलिस और राज्य एसटीएफ की संयुक्त टीम ने डकैती की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। 5 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंडल कारा के पीछे छापेमारी कर बदमाशों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2 पिस्तौल, 20 कारतूस, 4 मोबाइल और 32 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश ताजपुर और वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में डकैती की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में नक्सली वारदात में शामिल रहा हसनपुर थाना क्षेत्र के भटवन गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ डॉक्टर भी है। पुलिस ने उसे गिरोह का मास्टरमाइंड बताया है। पुलिस को देख 4 हुए फरार सदर डीएसपी सतीश सुमन ने मुफस्सिल थाने में पीसी कर बताया कि जिला पुलिस और राज्य एसटीएफ को सूचना मिली थी कि समस्तीपुर मंडल कारा के पीछे कुछ अपराधी जुटे हैं और ताजपुर-वैशाली के पातेपुर क्षेत्र में डकैती की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कुछ बदमाश भागने लगे। हालांकि टीम ने 5 आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि 4 बदमाश मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। नक्सली वारदात में भी दर्ज है केस पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दीपक कुमार उर्फ डॉक्टर के खिलाफ वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में नक्सली वारदात से जुड़ा मामला दर्ज है। 2018 में एक व्यक्ति का अपहरण कर उससे लेवी मांगने और लेवी नहीं देने पर उसकी हत्या करने के मामले में भी वह आरोपी रहा है। डीएसपी ने बताया कि दीपक हाल ही में करीब 7 साल बाद जेल से बाहर आया था। जेल से निकलने के बाद उसने दोबारा आपराधिक गिरोह को सक्रिय किया। गिरफ्तार आरोपियों में ये हैं शामिल पुलिस ने हसनपुर थाना क्षेत्र के भटवन गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ डॉक्टर, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया गांव निवासी रामदयालु सिंह का बेटा चंदन कुमार उर्फ दीपक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर वार्ड-2 निवासी मोहम्मद ईसाक का बेटा मोहम्मद रहमतुल्ला उर्फ साहेब, वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर ओस्ती गांव निवासी मोहम्मद कलीम शाह का बेटा मोहम्मद तालिब और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा वार्ड-4 निवासी चंद्र प्रकाश पाल का बेटा राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। समस्तीपुर-वैशाली में आधा दर्जन से ज्यादा केस डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी बदमाश पेशेवर अपराधी हैं। इनके खिलाफ समस्तीपुर के अलावा वैशाली जिले के अलग-अलग थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी से ताजपुर और समस्तीपुर से सटे वैशाली के पातेपुर इलाके में होने वाली संभावित डकैती की वारदात को समय रहते रोकने में सफलता मिली है। समस्तीपुर पुलिस और राज्य एसटीएफ की संयुक्त टीम ने डकैती की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। 5 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंडल कारा के पीछे छापेमारी कर बदमाशों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2 पिस्तौल, 20 कारतूस, 4 मोबाइल और 32 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश ताजपुर और वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में डकैती की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में नक्सली वारदात में शामिल रहा हसनपुर थाना क्षेत्र के भटवन गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ डॉक्टर भी है। पुलिस ने उसे गिरोह का मास्टरमाइंड बताया है। पुलिस को देख 4 हुए फरार सदर डीएसपी सतीश सुमन ने मुफस्सिल थाने में पीसी कर बताया कि जिला पुलिस और राज्य एसटीएफ को सूचना मिली थी कि समस्तीपुर मंडल कारा के पीछे कुछ अपराधी जुटे हैं और ताजपुर-वैशाली के पातेपुर क्षेत्र में डकैती की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कुछ बदमाश भागने लगे। हालांकि टीम ने 5 आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि 4 बदमाश मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। नक्सली वारदात में भी दर्ज है केस पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दीपक कुमार उर्फ डॉक्टर के खिलाफ वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में नक्सली वारदात से जुड़ा मामला दर्ज है। 2018 में एक व्यक्ति का अपहरण कर उससे लेवी मांगने और लेवी नहीं देने पर उसकी हत्या करने के मामले में भी वह आरोपी रहा है। डीएसपी ने बताया कि दीपक हाल ही में करीब 7 साल बाद जेल से बाहर आया था। जेल से निकलने के बाद उसने दोबारा आपराधिक गिरोह को सक्रिय किया। गिरफ्तार आरोपियों में ये हैं शामिल पुलिस ने हसनपुर थाना क्षेत्र के भटवन गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ डॉक्टर, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया गांव निवासी रामदयालु सिंह का बेटा चंदन कुमार उर्फ दीपक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर वार्ड-2 निवासी मोहम्मद ईसाक का बेटा मोहम्मद रहमतुल्ला उर्फ साहेब, वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर ओस्ती गांव निवासी मोहम्मद कलीम शाह का बेटा मोहम्मद तालिब और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा वार्ड-4 निवासी चंद्र प्रकाश पाल का बेटा राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। समस्तीपुर-वैशाली में आधा दर्जन से ज्यादा केस डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी बदमाश पेशेवर अपराधी हैं। इनके खिलाफ समस्तीपुर के अलावा वैशाली जिले के अलग-अलग थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी से ताजपुर और समस्तीपुर से सटे वैशाली के पातेपुर इलाके में होने वाली संभावित डकैती की वारदात को समय रहते रोकने में सफलता मिली है।

