बड़वानी में स्मार्ट-मीटर बदलने पर 7,350 रुपए का अतिरिक्त बिल:उपभोक्ता ने लगाया आरोप, कहा- पहले नहीं दी जानकारी; अधिकारी बोले- दिखवाते हैं

बड़वानी में स्मार्ट-मीटर बदलने पर 7,350 रुपए का अतिरिक्त बिल:उपभोक्ता ने लगाया आरोप, कहा- पहले नहीं दी जानकारी; अधिकारी बोले- दिखवाते हैं

बड़वानी में उपभोक्ता अशोक कुमार गोले ने बिजली कंपनी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि खराब मीटर बदलने के नाम पर उनसे 7,350 रुपए का अतिरिक्त शुल्क लिया गया है, जिसकी जानकारी पहले नहीं दी गई। गोले के मुताबिक, कर्मचारियों ने पुराना मीटर निकालकर नया लगा दिया, पर शुल्क नहीं बताया। अब बिल में यह राशि जोड़कर आई है। उन्होंने अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठे। गोले ने यह भी बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिक बिल आने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। उन्होंने विभाग से 7,350 रुपए की जांच कर राशि कम करने और शुल्क की जानकारी पहले से देने की मांग की है। इसकी जानकारी नहीं है इस मामले पर अधीक्षण यंत्री अरविंद सिंह ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि मीटर बदलने का चार्ज होता है, पर इतना नहीं। वे मामले को दिखवाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *