सतना सिटी कोतवाली पुलिस ने रविवार को नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 18 साल के आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। आरोपी राज उर्फ आलोक यादव घटना के बाद से डेढ़ महीने से ज्यादा समय से पुलिस से बच रहा था। यह घटना 31 अगस्त की है, जब नाबालिग लड़की चॉकलेट खरीदने दुकान जा रही थी। रास्ते में आलोक ने उसे रोककर अश्लील हरकतें कीं। लड़की के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी मौके से भाग गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी आलोक को पकड़ा। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

