सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड शुरू:मेमू ट्रेन में 50 किमी तक न्यूनतम किराया ₹10; सतना से रीवा का सफर ₹15 में

सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड शुरू:मेमू ट्रेन में 50 किमी तक न्यूनतम किराया ₹10; सतना से रीवा का सफर ₹15 में

ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का शुभारंभ हुआ है। कुल 118 किलोमीटर लंबे इन दोनों रेलखंडों के निर्माण पर 1943 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
सतना-देवेंद्रनगर का 53 किलोमीटर रेलखंड 873 करोड़ रुपए में बना है, जबकि रीवा-चुरहट का 65 किलोमीटर रेलखंड 1070 करोड़ रुपए में तैयार हुआ है। इन पर मेमू ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है।
मेमू ट्रेन का किराया आम यात्रियों के लिए किफायती है। 50 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 10 रुपए तय है। सतना से नागौद 10 रुपए, देवेंद्रनगर 15 रुपए और रीवा तक 15 रुपए लगेंगे।
देवेंद्रनगर से चुरहट तक करीब 168 किलोमीटर की यात्रा 40 रुपए में पूरी होगी। इस सेवा से रोज यात्रा करने वाले लोगों, विद्यार्थियों और कम दूरी के यात्रियों को फायदा मिलेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *