हत्या के 8 दोषियों को उम्रकैद, ₹4-4 हजार का जुर्माना:सतना में 2019 में कुल्हाड़ी-डंडों से किया था हमला; एक की मौत, कई घायल हुए थे

हत्या के 8 दोषियों को उम्रकैद, ₹4-4 हजार का जुर्माना:सतना में 2019 में कुल्हाड़ी-डंडों से किया था हमला; एक की मौत, कई घायल हुए थे

सतना में पुराने विवाद के चलते हुई हत्या के मामले में शनिवार को अदालत ने 8 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश विकास भटेले की अदालत ने सभी दोषियों पर 4-4 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। कोलगवां थाना क्षेत्र के बड़ेरा गांव में 23 मार्च 2019 की शाम गुलाब सिंह, जितेंद्र सिंह और शैलेंद्र सिंह प्राथमिक पाठशाला रोड से जा रहे थे। पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने स्कूल के पास उन्हें घेरकर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला किया। हमले में देवेंद्र सिंह की मौत हुई, कई अन्य घायल हुए। घायल जितेंद्र सिंह ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद नागेंद्र सिंह, लाल सिंह बैस, मोहित सिंह, श्याम सिंह, रामबहादुर सिंह, विकास सिंह, वंशबहादुर सिंह, शिवम सिंह को गिरफ्तार कर आरोपपत्र पेश किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *