SP ने DST भंग करने का आदेश दिया:अब सीओ सिटी कपिल गुप्ता करेंगे जांच, 8 पुलिसकर्मी भी लाइन हाजिर

SP ने DST भंग करने का आदेश दिया:अब सीओ सिटी कपिल गुप्ता करेंगे जांच, 8 पुलिसकर्मी भी लाइन हाजिर

दौसा में पंचायती राज चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है। एसपी कुंदन कंवरिया ने जिला स्पेशल टीम (DST) को भंग कर दिया है। टीम में तैनात 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं, DST की कार्यप्रणाली की जांच सीओ सिटी कपिल गुप्ता को सौंपी गई है। एसपी के इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि टीम की कार्यप्रणाली में सुस्ती, बड़ी कार्रवाई नहीं होने और सक्रियता की कमी के चलते यह कदम उठाया गया है। एसपी ने आदेश जारी कर पहले से गठित जिला स्पेशल टीम को आने वाले आदेश तक भंग कर दिया है। साथ ही, टीम की कार्यप्रणाली की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच में टीम के कामकाज और उसकी सक्रियता से जुड़े पहलुओं को देखा जाएगा। पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि जांच के बाद नई जिला स्पेशल टीम का गठन किया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *