नवाबगंज (बरेली)। एडवोकेट प्रीमियर लीग सीजन-6 में नवाबगंज की टीम हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता के लिए नवाबगंज एडवोकेट क्रिकेट क्लब (एनएसीसी-11) की टीम तैयार की जा रही है। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए एक कार्यक्रम में उन्हें बैट और ड्रेस बांटे गए। इस कार्यक्रम में एडवोकेट प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन नवाबगंज के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, सचिव पुष्पपाल सिंह गंगवार और कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पटेल शामिल थे। एडवोकेट सुधाकर लाल रस्तोगी और उस्मान अली सहित अन्य अधिवक्ताओं ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने टीम से अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलने की अपील की। टीम में सुल्तान अली, रूप कटियार, जावेद खान, विनोद मिश्रा, आदित्य पांडेय, मुदित पांडेय, मो. अशहाब, गोविंद कुमार, अमित, जकी, अभय, रवि, मो. सलीम और मो. मजीद जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।

