मैहर में शनिवार शाम प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित सुंदरम होटल पर छापा मारकर करीब 2000 लीटर डीजल और पेट्रोल जब्त किया। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में ईंधन नीले ड्रमों में जमा मिला। सूचना के बाद होटल पर छापा प्रशासन को सूचना मिली थी कि सुंदरम होटल में बड़ी मात्रा में ईंधन जमा किया जा रहा है। जांच के दौरान ड्रमों में करीब 2000 लीटर डीजल-पेट्रोल मिला। इसके बाद टीम ने ईंधन जब्त कर लिया। प्रशासनिक और पुलिस टीम रही मौजूद कार्रवाई में डिप्टी कलेक्टर अशिमा पटेल, तहसीलदार अमृता गर्ग और अमदरा थाने के पुलिस अधिकारी शामिल रहे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।

