PET परीक्षा-मुरादाबाद में 52 केंद्रों पर 1,40,112 स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम:रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़; DM बोले-अभ्यर्थियों से कोई अधिक किराया न वसूले

PET परीक्षा-मुरादाबाद में 52 केंद्रों पर 1,40,112 स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम:रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़; DM बोले-अभ्यर्थियों से कोई अधिक किराया न वसूले

पीईटी परीक्षा के लिए मुरादाबाद में 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पीईटी परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को होगी। परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी शनिवार रात में ही मुरादाबाद पहुंचने लगे। बड़ी तादाद में स्टूडेंट्स के शहर में पहुंचने से होटलों में बुकिंग फुल है। ऐसे में तमाम अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन पर ही रात गुजार रहे हैं। इसे देखते हुए अभ्यर्थियों की सहूलियत के मुरादाबाद पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के अंतर्गत जनपद मुरादाबाद में 52 परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,40,112 अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है। परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रथम परीक्षा दिवस 25 अक्टूबर को दो पालियों में 46,704 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिले के ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों, होटल तथा रेस्टोरेंट संचालकों सहित सभी संबंधित लोगों से कहा है कि विभिन्न जनपदों एवं प्रदेशों से परीक्षा देने मुरादाबाद आ रहे अभ्यर्थियों के साथ मृदुल, सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार करें। ई-रिक्शा एवं ऑटो चालक अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करें तथा किसी भी स्थिति में प्रचलित किराए से अधिक किराए की वसूली न करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के जनपद में आगमन के दौरान सभी का सहयोग एवं सकारात्मक व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हम सभी के लिए अवसर है कि मुरादाबाद आने वाले अभ्यर्थियों को बेहतर आतिथ्य, सहयोग और सौहार्द का अनुभव कराएं तथा जनपद की एक अच्छी छवि प्रस्तुत करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *