राजकुमार हत्याकांड में पार्षद समेत 6 को क्लीनचिट:गोरखपुर में टहलते समय दौड़ाकर हत्या की गई, जेल में बंद हैं 9 हत्यारोपी

राजकुमार हत्याकांड में पार्षद समेत 6 को क्लीनचिट:गोरखपुर में टहलते समय दौड़ाकर हत्या की गई, जेल में बंद हैं 9 हत्यारोपी

गोरखपुर के चर्चित राजकुमार चौहान हत्याकांड में पार्षद धर्मदेव चौहान समेत छह नामजद आरोपियों के नाम पुलिस ने विवेचना के बाद मुकदमे से निकाल दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक,जांच के दौरान इनके खिलाफ हत्या करने या शामिल होने के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। इस आधार पर उन्हें क्लीनचिट दे दी गई है। राजकुमार की पत्नी की ओर से नामजद कराए गए 8 लोगों में से दो आरोप ही हत्या में शामिल पाए गए। जबकि जांच के दौरान आठ अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। सभी आरोपियों पर पुलिस ने पहले ही चार्जशीट दाखिल कर दिया है। इनमें 9 जेल में है। 17 मार्च की सुबह टहलते समय हुई हत्या राजकुमार चौहान की 17 मार्च की सुबह चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में गोली मारकर और चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद उनकी पत्नी ने दीपक गौड़,पार्षद धर्मदेव चौहान, लालजी यादव उर्फ गट्टू यादव, धरमपाल चौहान, अमर सिंह चौधरी, मोनू पांडेय, सत्येंद्र चौधरी उर्फ टिल्लू और अभय पांडेय समेत आठ लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में हत्या और साजिश के मामले में नामजद आरोपियों के अलावा 8 अन्य लोगों के नाम सामने आए। एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी है। गोरखनाथ थाने में केस की विवेचना
राजकुमार चौहान की पत्नी ने इस मामले में स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाते हुए विवेचना ट्रांसफर करने का अनुरोध किया था जिसके बाद पूरी विवेचना गोरखनाथ थाने पर ट्रांसफर कर दी गई थी। जांच के दौरान नामजद आरोपितों की भूमिका की पड़ताल की गई। पुलिस के अनुसार, पार्षद धर्मदेव चौहान समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद उनके नाम मुकदमे से निकाल दिए गए। इनके खिलाफ हुआ था नामजद केस
दीपक गौड़, धर्मदेव चौहान (पार्षद), लालजी यादव उर्फ गट्टू यादव, धरमपाल चौहान, अमर सिंह चौधरी, मोनू पांडेय, सत्येंद्र चौधरी उर्फ टिल्लू,अभय पांडेय को नामजद किया था। जेल भेजे गए आरोपी
नामजद आरोपितों में शेषनाथ यादव और दीपक गौड़ को छोड़कर अन्य आरोपितों में विपिन यादव,सचिन यादव,राज चौहान उर्फ निरहू,शेषनाथ यादव,अंकित यादव,देवव्रत यादव, मनीष यादव का नाम हत्या और साजिश में सामने आया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *