फर्रुखाबाद में गंगा में कूदी किशोरी, तलाश जारी:ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकली थी, अंधेरा होने पर खोज रोकी

फर्रुखाबाद में गंगा में कूदी किशोरी, तलाश जारी:ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकली थी, अंधेरा होने पर खोज रोकी

फर्रुखाबाद में पांचाल घाट पर शनिवार शाम करीब 6:30 बजे एक 15 वर्षीय किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद नाविकों ने उसे कूदते देखा तो आवाज लगाई, लेकिन वह पानी में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक दर्जन गोताखोरों की मदद से एक घंटे तक उसकी तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण खोज अभियान रोक दिया गया। रविवार सुबह फिर तलाश की जाएगी। जानकारी के अनुसार, कमालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी अपनी मां और बहन के साथ शहर के कादरी गेट थाना क्षेत्र में रहती थी। वह कक्षा 10 की छात्रा थी। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इधर, शाम करीब 6:30 बजे किशोरी पांचाल घाट पर पुराने घाट के पास पहुंची और गंगा में छलांग लगा दी। वहां मौजूद नाविकों ने उसे कूदते देखा और तत्काल पांचाल घाट चौकी प्रभारी को सूचना दी। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई।
एक किलोमीटर के दायरे में तलाश, नहीं चला पता पुलिस के अनुसार, करीब एक दर्जन गोताखोरों ने लगभग एक घंटे तक गंगा में किशोरी की तलाश की। इस दौरान करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अंधेरा बढ़ने पर गोताखोरों को बाहर निकाल लिया गया। अब रविवार सुबह दोबारा तलाश अभियान चलाया जाएगा। पांचाल घाट चौकी प्रभारी हरकेश कुमार ने बताया कि किशोरी की तलाश कराई गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह फिर खोजबीन की जाएगी। किशोरी ने गंगा में छलांग क्यों लगाई, इसकी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *