भारतीय गोल्फर वाणी कपूर ने हीरो वुमैन इंडियन ओपन के तीसरे दौर के बाद एक शॉट की बढ़त हासिल कर 10 साल बाद घरेलू चैंपियन बनने की उम्मीदें मजबूत कर दी हैं। पांच लाख डॉलर की इनामी राशि वाले लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) टूर्नामेंट के तीसरे दौर में 32 वर्षीय वाणी ने तीन अंडर 69 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर पांच अंडर 211 है।वह गत चैंपियन सिंगापुर की शैनन टैन और थाईलैंड की तीन बार की विजेता पोर्नानॉन्ग फाटलम से एक शॉट आगे हैं। टैन ने तीसरे दौर में 67 जबकि फाटलम ने 69 का कार्ड खेला। भारत की अदिति अशोक ने 2016 में इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था।उसके बाद से कोई भारतीय गोल्फर घरेलू धरती पर यह खिताब नहीं जीत सकी है। डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में वाणी के पास अब इस लंबे इंतजार को खत्म करने का सुनहरा अवसर है। तीसरे दौर में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुल मिलाकर अच्छा रहा।बीमारी और थकान से जूझ रहीं एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता प्रणवी उर्स को तीसरे दौर में थोड़ा नुकसान हुआ। वह तीसरे दौर से पहले संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थीं, लेकिन 73 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त चौथे स्थान पर खिसक गईं। प्रणवी का कुल स्कोर तीन अंडर 213 है।अर्जेंटीना की मैग्डालेना सिमरमाकर भी इसी स्कोर के साथ उनके साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। प्रणवी ने पहले दो दौर में 70-70 का कार्ड खेला था जबकि तीसरे दौर में उनका स्कोर एक ओवर रहा। भारत की त्वेसा मलिक ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए खिताब की उम्मीदें बरकरार रखी हैं।उन्होंने तीसरे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर एक अंडर 215 है और वह आठवें स्थान पर हैं।
भारतीय गोल्फर वाणी कपूर ने हीरो वुमैन इंडियन ओपन के तीसरे दौर के बाद एक शॉट की बढ़त हासिल कर 10 साल बाद घरेलू चैंपियन बनने की उम्मीदें मजबूत कर दी हैं। पांच लाख डॉलर की इनामी राशि वाले लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) टूर्नामेंट के तीसरे दौर में 32 वर्षीय वाणी ने तीन अंडर 69 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर पांच अंडर 211 है।
वह गत चैंपियन सिंगापुर की शैनन टैन और थाईलैंड की तीन बार की विजेता पोर्नानॉन्ग फाटलम से एक शॉट आगे हैं। टैन ने तीसरे दौर में 67 जबकि फाटलम ने 69 का कार्ड खेला। भारत की अदिति अशोक ने 2016 में इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था।
उसके बाद से कोई भारतीय गोल्फर घरेलू धरती पर यह खिताब नहीं जीत सकी है। डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में वाणी के पास अब इस लंबे इंतजार को खत्म करने का सुनहरा अवसर है। तीसरे दौर में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुल मिलाकर अच्छा रहा।
बीमारी और थकान से जूझ रहीं एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता प्रणवी उर्स को तीसरे दौर में थोड़ा नुकसान हुआ। वह तीसरे दौर से पहले संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थीं, लेकिन 73 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त चौथे स्थान पर खिसक गईं। प्रणवी का कुल स्कोर तीन अंडर 213 है।
अर्जेंटीना की मैग्डालेना सिमरमाकर भी इसी स्कोर के साथ उनके साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। प्रणवी ने पहले दो दौर में 70-70 का कार्ड खेला था जबकि तीसरे दौर में उनका स्कोर एक ओवर रहा। भारत की त्वेसा मलिक ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए खिताब की उम्मीदें बरकरार रखी हैं।
उन्होंने तीसरे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर एक अंडर 215 है और वह आठवें स्थान पर हैं।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

