केंद्र सरकार ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। अब वे 31 अक्टूबर 2027 तक या अगले आदेश तक जो भी पहले हो, इस पद पर बने रहेंगे। उनका मौजूदा कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 को समाप्त होने वाला था। राजेश कुमार सिंह ने 1 नवंबर 2024 को 40वें रक्षा सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था। 31 अक्टूबर 2027 तक रिटायर होने तक वे करीब 1095 दिन तक इस पद पर रहेंगे। मोदी सरकार में किसी रक्षा सचिव का यह दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल होगा। डॉ. अजय कुमार 1,166 दिनों तक भारत के रक्षा सचिव रहे थे। केरल कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी राजेश कुमार सिंह को रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ावा देने और DRDO में सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है। राजेश सिंह के पास DRDO अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी 31 मई 2024 से राजेश सिंह के पास रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और DRDO के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी है। मई में कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) के एक आदेश के तहत उन्हें यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी, जब समीर वी. कामत का कार्यकाल पूरा हो गया था। कामत 25 अगस्त 2022 से DRDO के प्रमुख थे। यह व्यवस्था तब तक के लिए थी जब तक कि कोई स्थायी प्रमुख नियुक्त नहीं हो जाता या अगला आदेश नहीं आ जाता। तब से अब तक DRDO के किसी स्थायी प्रमुख की नियुक्ति नहीं हुई है।
रक्षा सचिव का कार्यकाल एक साल बढ़ा:अब 2027 में रिटायरमेंट, मोदी सरकार में सबसे लंबे कार्यकाल वाले दूसरे डिफेंस सेक्रेटरी बनेंगे

