Gautam Gambhir के भरोसे से Tilak Varma में आया जोश, भारत को दिलाई शानदार जीत

Gautam Gambhir के भरोसे से Tilak Varma में आया जोश, भारत को दिलाई शानदार जीत

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 शृंखला के दूसरे मुकाबले में भारत की जीत के नायक रहे तिलक वर्मा ने शनिवार को कहा कि मैच से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने उन पर भरोसा जताते हुए कहा था कि पूरा देश उनसे उम्मीद लगाए बैठा है और अगर वह अंत तक टिके रहे तो भारत जीत सकता है। भारतीय टीम जीत के लिए 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय मुश्किल में घिर गई थी। लगातार विकेट गिरने और रन गति बढ़ने के कारण टीम ने 15वें ओवर में 112 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे।तिलक ने यहां से मोर्चा संभालाते हुए नमन धीर (17 गेंदों पर 31 रन) के साथ 25 गेंदों में 42 रन की अहम साझेदारी करने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी (13 गेंदों पर नाबाद 26 रन) के साथ 30 गेंदों में नाबाद 69 रन जोड़कर भारत को चार विकेट से जीत दिला दी। तिलक ने मैच के बाद कहा, “मैं सिर्फ यही सोच रहा था कि अंत तक बल्लेबाजी करनी है। आज के मैच से पहले मेरी गौतम सर और कोटक सर से बात हुई थी।उन्होंने कहा था कि पूरे भारत को तुम पर भरोसा है। और आज उन्होंने कहा, अगर तुम अंत तक बल्लेबाजी करोगे तो हम जीत सकते हैं। मुझे खुद पर बहुत गर्व है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं नमन से भी कह रहा था कि हमें अंत तक टिके रहना है।पिच थोड़ी धीमी थी। जब स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे, तब मैंने नमन से कहा था कि हमें तेजी से रन बनाने होंगे। दुर्भाग्य से मिचेल (सैंटनर) के आखिरी ओवर में नमन आउट हो गए।अगर ऐसा नहीं होता तो हम 18वें ओवर में ही मैच जीत सकते थे।”
तिलक ने कहा, “इसके बाद हैदराबाद के दोनों खिलाड़ी (मैं और नीतिश रेड्डी) एक साथ थे। मुझे खुशी है कि हम मैच खत्म करने में सफल रहे।’’
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया कि लगातार विकेट गिरने के बाद उन्हें लगा था कि मैच भारत के हाथ से निकल रहा है। उन्होंने तिलक और नीतिश की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ने मुश्किल समय में शानदार जज्बा दिखाया।अय्यर ने पांच मैचों की शृंखला में भारत के 2-0 की बढ़त लेने के बाद कहा, “हर खिलाड़ी मैच जिताने में सक्षम होता है और आज हमें इसका उदाहरण देखने को मिला। जब हमने लगातार विकेट गंवाए तो लगा कि मैच हमसे दूर जा रहा है। लेकिन नीतीश और तिलक ने शानदार जज्बा दिखाया।’’
उन्होंने नमन की पारी को अहम करार देते हुए कहा, ‘‘ नमन ने भी अहम पारी खेली।वह शानदार गेंदबाज भी हैं और टीम में काफी जज्बा लेकर आते हैं। वह हर लिहाज से एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।’’
न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने लक्ष्य का बचाव करते हुए शानदार शुरुआत की थी, लेकिन शुरुआती विकेट गंवाने के बाद भी भारतीय बल्लेबाजों ने दबाव को अच्छे से संभाला। सैंटनर ने कहा, “भारत ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।अगर हमें एक विकेट और मिल जाता तो शायद हम जीत सकते थे। भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा बहुत अच्छी तरह आगे बढ़ाया। हमारे गेंदबाजों ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया।अगर भारत को तेज शुरुआत मिल जाती तो उसे रोकना मुश्किल होता। हमने वापसी करते हुए उनकी रन गति पर अंकुश लगाने की कोशिश की।”
उन्होंने नो-बॉल और क्षेत्ररक्षण में हुई गलतियों पर निराशा जताते हुए कहा, “कुछ नो-बॉल, एक नो-बॉल पर विकेट मिलने जैसी स्थिति और मैदान पर छोटी-छोटी गलतियां हमें नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे छोटे-छोटे पल हमारे खिलाफ गए।”
सैंटनर ने न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स की 43 गेंदों पर 70 रन और बेवन जैकब्स की 46 गेंदों पर 58 रन की पारियों की सराहना करते हुए कहा, “फिलिप्स लंबे समय से ऐसा करते आ रहे हैं।बेवन ने भी स्थिति को अच्छी तरह समझा। यह ऐसी पिच थी, जहां कुछ समय बिताने के बाद बल्लेबाज बाद में तेजी से रन बना सकता था।’’ 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 शृंखला के दूसरे मुकाबले में भारत की जीत के नायक रहे तिलक वर्मा ने शनिवार को कहा कि मैच से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने उन पर भरोसा जताते हुए कहा था कि पूरा देश उनसे उम्मीद लगाए बैठा है और अगर वह अंत तक टिके रहे तो भारत जीत सकता है। भारतीय टीम जीत के लिए 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय मुश्किल में घिर गई थी। लगातार विकेट गिरने और रन गति बढ़ने के कारण टीम ने 15वें ओवर में 112 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे।

तिलक ने यहां से मोर्चा संभालाते हुए नमन धीर (17 गेंदों पर 31 रन) के साथ 25 गेंदों में 42 रन की अहम साझेदारी करने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी (13 गेंदों पर नाबाद 26 रन) के साथ 30 गेंदों में नाबाद 69 रन जोड़कर भारत को चार विकेट से जीत दिला दी। तिलक ने मैच के बाद कहा, “मैं सिर्फ यही सोच रहा था कि अंत तक बल्लेबाजी करनी है। आज के मैच से पहले मेरी गौतम सर और कोटक सर से बात हुई थी।

उन्होंने कहा था कि पूरे भारत को तुम पर भरोसा है। और आज उन्होंने कहा, अगर तुम अंत तक बल्लेबाजी करोगे तो हम जीत सकते हैं। मुझे खुद पर बहुत गर्व है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं नमन से भी कह रहा था कि हमें अंत तक टिके रहना है।

पिच थोड़ी धीमी थी। जब स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे, तब मैंने नमन से कहा था कि हमें तेजी से रन बनाने होंगे। दुर्भाग्य से मिचेल (सैंटनर) के आखिरी ओवर में नमन आउट हो गए।

अगर ऐसा नहीं होता तो हम 18वें ओवर में ही मैच जीत सकते थे।”
तिलक ने कहा, “इसके बाद हैदराबाद के दोनों खिलाड़ी (मैं और नीतिश रेड्डी) एक साथ थे। मुझे खुशी है कि हम मैच खत्म करने में सफल रहे।’’
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया कि लगातार विकेट गिरने के बाद उन्हें लगा था कि मैच भारत के हाथ से निकल रहा है। उन्होंने तिलक और नीतिश की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ने मुश्किल समय में शानदार जज्बा दिखाया।

अय्यर ने पांच मैचों की शृंखला में भारत के 2-0 की बढ़त लेने के बाद कहा, “हर खिलाड़ी मैच जिताने में सक्षम होता है और आज हमें इसका उदाहरण देखने को मिला। जब हमने लगातार विकेट गंवाए तो लगा कि मैच हमसे दूर जा रहा है। लेकिन नीतीश और तिलक ने शानदार जज्बा दिखाया।’’
उन्होंने नमन की पारी को अहम करार देते हुए कहा, ‘‘ नमन ने भी अहम पारी खेली।

वह शानदार गेंदबाज भी हैं और टीम में काफी जज्बा लेकर आते हैं। वह हर लिहाज से एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।’’
न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने लक्ष्य का बचाव करते हुए शानदार शुरुआत की थी, लेकिन शुरुआती विकेट गंवाने के बाद भी भारतीय बल्लेबाजों ने दबाव को अच्छे से संभाला। सैंटनर ने कहा, “भारत ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।

अगर हमें एक विकेट और मिल जाता तो शायद हम जीत सकते थे। भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा बहुत अच्छी तरह आगे बढ़ाया। हमारे गेंदबाजों ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया।

अगर भारत को तेज शुरुआत मिल जाती तो उसे रोकना मुश्किल होता। हमने वापसी करते हुए उनकी रन गति पर अंकुश लगाने की कोशिश की।”
उन्होंने नो-बॉल और क्षेत्ररक्षण में हुई गलतियों पर निराशा जताते हुए कहा, “कुछ नो-बॉल, एक नो-बॉल पर विकेट मिलने जैसी स्थिति और मैदान पर छोटी-छोटी गलतियां हमें नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे छोटे-छोटे पल हमारे खिलाफ गए।”
सैंटनर ने न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स की 43 गेंदों पर 70 रन और बेवन जैकब्स की 46 गेंदों पर 58 रन की पारियों की सराहना करते हुए कहा, “फिलिप्स लंबे समय से ऐसा करते आ रहे हैं।

बेवन ने भी स्थिति को अच्छी तरह समझा। यह ऐसी पिच थी, जहां कुछ समय बिताने के बाद बल्लेबाज बाद में तेजी से रन बना सकता था।’’

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *