मितौली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप:परिजन बोले- घर से उठाकर पुराने स्कूल ले गया, विरोध पर तमंचा दिखाया; पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही

मितौली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप:परिजन बोले- घर से उठाकर पुराने स्कूल ले गया, विरोध पर तमंचा दिखाया; पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही

लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र में एक 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि 22 अक्टूबर की रात पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे घर से जबरन उठाकर एक पुराने निजी स्कूल ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। पुलिस को दिए आवेदन के मुताबिक, रात करीब 11 बजे परिजन नाबालिग को तलाशते हुए पुराने स्कूल पहुंचे। वहां नाबालिग और आरोपी युवक मौजूद थे। परिजनों को देखकर आरोपी भागने लगा और पीछा करने पर उसने तमंचा तान दिया। आरोप है कि आरोपी के घर पहुंचने पर उसके परिवार के सदस्यों ने पीड़ित पक्ष से गाली-गलौज की और तमंचा लहराकर धमकाया। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ मितौली यदुवेन्द्र यादव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *