छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुलेरन पुरवा में रेलवे ट्रैक के किनारे शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव की हालत देखकर उसके करीब एक सप्ताह पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। शव का शरीर काला पड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ गए थे। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। शव की नहीं हो सकी पहचान पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव की हालत खराब होने के कारण पहचान में परेशानी आ रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। मौत के कारणों का पता नहीं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

