मुरैना में दो हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:आरोपी के खिलाफ केस करने पर तीन लोगों को कार से कुचला था

मुरैना में दो हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:आरोपी के खिलाफ केस करने पर तीन लोगों को कार से कुचला था

मुरैना में सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में करीब 20 दिन से फरार चल रहे 2 हजार रुपए के इनामी आरोपी सोहिल कुरैशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को इस्लामपुरा स्थित उसके घर से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को जुलूस के रूप में कोतवाली लेकर पहुंची। आरोप है कि करीब 20 दिन पहले कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र और उनके चाचा को सोहिल कुरैशी ने कार से टक्कर मारकर कुचल दिया था। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। परिजनों से मिलने घर पहुंचा था आरोपी सीएसपी कवीन्द्र सिंह चौहान के अनुसार, सोहिल कुरैशी पिता हकीम कुरैशी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने परिजनों से मिलने इस्लामपुरा स्थित घर पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली से लौटते समय कार से मारी थी टक्कर पुलिस के अनुसार, करीब 20 दिन पहले पिता-पुत्र और उनके चाचा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर कार से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। अब सूचना मिलने पर टीम ने उसके घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *