हमीरपुर में राठ कोतवाली के मसगवां गांव में तीन दिन पहले लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव शनिवार को तालाब में उतराता मिला। मृतक की पहचान बॉबी राजपूत पुत्र रोहित सिंह के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, बॉबी 21 अक्टूबर को लापता हो गया था। परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार को गांव के तालाब में उसका शव उतराता दिखाई दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। राठ कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बॉबी अपने पीछे भाई मयंक और बहन खुशबू को छोड़ गया है। युवक की मौत से परिवार में शोक छाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

