IND vs NZ: जिस पिच पर पिछले मैच में भारत ने चेज किए 226, उसी पर भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 180 रन पर रोका

IND vs NZ: जिस पिच पर पिछले मैच में भारत ने चेज किए 226, उसी पर भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 180 रन पर रोका

New Zealand vs India 2nd T20I: न्‍यूजीलैंड के दौरे पर जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने वाली भारतीय टीम ने शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जा रहे दूसरे मैच में भी कमाल का प्रदर्शन किया है। न्‍यूजीलैंड की टीम ने पहले मैच में इसी पिच और मैदान पर भारत के सामने 226 रन का लक्ष्‍य रखा था और हार का सामना करना पड़ा था। अब दूसरे मैच में उसी पिच पर टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए न्‍यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाते हुए भारत के सामने 181 रन का लक्ष्‍य रखा है। कीवी टीम की ओर से ग्‍लेन फिलिप और बेवन जैकब्‍स के बल्‍ले से अर्धशतकीय पारियां आई हैं। वहीं, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्‍यादा दो विकेट अपने नाम किए हैं।

भुवनेश्‍वर कुमार ने चार साल बाद लिया इंटरनेशनल विकेट

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसने अपना पहला विकेट महज 9 के स्‍कोर पर टिम सेफर्ट के रूप में गंवा दिया। सेफर्ट 6 गेंदों पर एक छक्‍के साथ 7 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का पहला शिकार बने। इसके बाद 18 के स्‍कोर पर डेरिल मिचेल भी पवेलियन लौट गए। मिचेल 5 गेंदों पर 6 रन बनाकर भुवनेश्‍वर कुमार का शिकार बने।

भुवी का यह विकेट टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में करीब चार के बाद आया है। फिर 5.2 ओवर में कीवी टीम को तीसरा बड़ा झटका 41 के स्‍कोर पर फिन एलेन के रूप में लगा। एलेन 14 गेंदों पर एक छक्‍के के साथ 16 रन बनाकर प्रिंस यादव की गेंद पर क्‍लीन बोल्‍ड हुए।

ग्‍लेन फिलिप्‍स और बेवन जैकब्‍स के बीच शतकीय साझेदारी

मेजबान टीम के शीर्ष तीन बल्‍लेबाजों के पावरप्‍ले में ही पवेलियन लौटने के बाद ग्‍लेन फिलिप्‍स और बेवन जैकब्‍स के बीच चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी हुई। फिल्प्सि 157 के स्‍कोर पर अर्शदीप का दूसरा शिकार बने। फिलिप्‍स ने महज 43 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्‍कों की मदद से 70 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

न्‍यूजीलैंड का पांचवां और आखिरी विकेट 165 के स्‍कोर पर जैकब्‍स के रूप में गिरा। वह 46 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्‍के की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर नीतीश रेड्डी का शिकार बने। जबकि मिचेल सैंटनर 4 रन और माइकल ब्रेसवेल 10 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *