Arshdeep Singh: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया है। दरअसल, वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंनें भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड को तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की।
भुवनेश्वर ने टी20I में एक कैलेंडर ईयर में चटकाए थे 37 विकेट
चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक 37 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज थे। उन्होंने यह उपलब्धि 2022 में हासिल की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज के दूसरे टी20I में दो विकेट लेकर अब अर्शदीप सिंह ने यह उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अर्शदीप सिंह के नाम अब एक कैलेंडर ईयर में 38 विकेट दर्ज हो गए हैं।
टी-20I में एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
| भारतीय खिलाड़ी | वर्ष | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग |
|---|---|---|---|---|
| अर्शदीप सिंह | 2026 | 29* | 38 | 5/51 |
| भुवनेश्वर कुमार | 2022 | 32 | 37 | 5/4 |
| वरुण चक्रवर्ती | 2025 | 20 | 36 | 5/24 |
| अर्शदीप सिंह | 2024 | 18 | 36 | 4/9 |
| अर्शदीप सिंह | 2022 | 21 | 33 | 4/37 |
| अक्षर पटेल | 2026 | 29* | 32 | 3/27 |
| जसप्रीत बुमराह | 2016 | 21 | 28 | 3/11 |
टी20I में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड अली दाउद के नाम
वैसे टी20I क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड बहरीन के अली दाऊद के नाम है, जिन्होंने 2025 में 37 मैच में कुल 63 विकेट चटकाए हैं। इस लिस्ट में युगांडा के अल्पेश रामजानी दूसरे नंबर हैं, जिन्होंने 2023 टी20I क्रिकेट में 55 विकेट चटकाए थे।
| खिलाड़ी | वर्ष | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी |
|---|---|---|---|---|
| अली दाऊद (बहरीन) | 2025 | 37 | 63 | 7/19 |
| एआर रामजानी (युगांडा) | 2023 | 30 | 55 | 4/9 |
| रिजवान बट (बहरीन) | 2025 | 34 | 55 | 6/9 |
| एच. सेसयोंडो (युगांडा) | 2023 | 30 | 49 | 4/4 |
| उमैर तारिक (ऑस्ट्रिया) | 2025 | 30 | 48 | 5/32 |
| एहसान खान (हांगकांग) | 2024 | 27 | 46 | 4/5 |
| वाई.एम. नकान्या (तंजानिया) | 2022 | 28 | 45 | 5/2 |
| आकिब इकबाल (ऑस्ट्रिया) | 2025 | 36 | 43 | 3/28 |
| एम. अकायेजु (रवांडा) | 2023 | 38 | 42 | 4/17 |
| जुनैद सिद्दीकी (संयुक्त अरब अमीरात) | 2024 | 25 | 40 | 4/14 |
| जे.बी. लिटिल (आयरलैंड) | 2022 | 26 | 39 | 4/35 |

