राजा भैया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर केस दर्ज:जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर बहराइच में युवक पर केस

राजा भैया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर केस दर्ज:जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर बहराइच में युवक पर केस

बहराइच में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक पर केस दर्ज हुआ है। कैसरगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष देवानंद सिंह की शिकायत पर हुई। उन्होंने कैसरगंज के बिरथाना गांव निवासी अर्जुन यादव पर राजा भैया के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया है। निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग देवानंद सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर शस्त्रों से जुड़ी फोटो और वीडियो की भी जानकारी की गई है। उनके अनुसार, ये सभी शस्त्र लाइसेंसी हैं। राजा भैया का शस्त्र पूजन सनातन परंपरा का हिस्सा है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने ऐसी टिप्पणियों का विरोध किया और पुलिस से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की। कैसरगंज के प्रभारी निरीक्षक राज कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *