वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस-CPIM एक मंच पर:प्रदेश प्रभारी बोलीं- 1 नवंबर को दिल्ली में रैली, हिमाचल से जाएंगे 15 हजार लोग

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस-CPIM एक मंच पर:प्रदेश प्रभारी बोलीं- 1 नवंबर को दिल्ली में रैली, हिमाचल से जाएंगे 15 हजार लोग

हिमाचल प्रदेश में कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी CPIM एक मंच पर आ गए हैं। शिमला में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने CPIM नेताओं राकेश सिंघा और संजय चौहान के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों दलों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने वैचारिक मतभेदों को किनारे कर लोकतंत्र की रक्षा और कथित वोट चोरी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का ऐलान किया। 10 लोगों को जुटाने का लक्ष्य : पाटिल यह एकजुटता ऐसे समय में सामने आई है, जब विपक्षी दल चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने बताया कि वोट चोरी के खिलाफ सभी विपक्षी दल एकजुट हैं। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली करेगा, जिसमें 10 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य है। रजनी पाटिल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी नियुक्ति के समय से ही उनकी निष्पक्षता को लेकर आशंकाएं थीं। विरोध का पहला चरण 2 अक्टूबर से शुरू हुआ था। दूसरा चरण 26 अक्टूबर से जिला स्तर पर प्रेस वार्ता के साथ शुरू होगा, जबकि 12 से 25 नवंबर तक विधानसभा स्तर पर राजनीतिक चौपालें होंगी। उन्होंने लोगों से 1 नवंबर की रैली में शामिल होने की अपील की। CPIM ने भी कांग्रेस के साथ मिलाया सुर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में CPIM के पूर्व विधायक राकेश सिंघा और नेता संजय चौहान ने इंडिया ब्लॉक के साथ खड़े होकर वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई लड़ने कका एलान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष संगठनों को एकजुट होना होगा। राजनीतिक और वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वोट चोरी के मुद्दे पर सभी को साथ आना जरूरी है। CPIM नेताओं ने केंद्र सरकार पर दमनकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि इंडिया ब्लॉक एकजुट होकर इस लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि वे आखिरी सांस तक संघर्ष जारी रखेंगे और 1 नवंबर की रैली में बड़ी संख्या में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि रैली को रोकने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां उन्हें रोका जाएगा, वहीं रामलीला मैदान बना दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *