मेरठ में बंदरों ने 30 लोगों को घायल किया:किसान पर भी हमला, सिर में चोट; वन विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में गुस्सा

मेरठ में बंदरों ने 30 लोगों को घायल किया:किसान पर भी हमला, सिर में चोट; वन विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में गुस्सा

मेरठ के परतापुर क्षेत्र के छज्जूपुर गांव में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों में बंदरों के झुंड ने 25 से 30 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है। उन्होंने इस संबंध में वन विभाग को शिकायत भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ताजा घटना किसान जोगिंदर पुत्र सलेखचंद शर्मा के साथ हुई। वह अपने पशुओं को पानी पिला रहे थे, तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर छोटे बच्चों पर भी हमला करते हैं, जिससे बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इस समस्या के बारे में कई बार वन विभाग को बताया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि छत के रास्ते बंदर घरों में घुस जाते हैं। घरों में खाने-पीने के सामान भी उठा लेते हैं। यदि कोई उन्हें भगाने का प्रयास करता है तो बंदरों का झुंड हमला कर देता है। इसी वजह से कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं। प्रशासन की लापरवाही से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द बंदरों को पकड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण वन विभाग के कार्यालय का घेराव भी करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *