सर्दियों का मौसम शुरू होते ही ज्यादातर महिलाओं को स्किन और बालों की समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए पार्लर जाती हैं और महंगे-महंगे ट्रीटमेंट लेती हैं। तो बता दें कि आप घर पर रहकर अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर पर ही पार्लर जैसा स्पा कैसे करें।
घर पर ऐसे करें हेयर स्पा
अपने बालों को खूबसूरत, सिल्की और स्मूद बनाने के लिए अब आपको पार्लर में हजारों रुपए खर्च करने और महंगे ट्रीटमेंट लेने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही आसानी से कुछ स्टेप्स को फॉलो कर अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Festive Season में Heavy Makeup से खराब नहीं होगी स्किन, Expert ने बताए बचाव के तरीके
जरूर आजमाएं ये टिप्स
घर पर हेयर स्पा करने के लिए सबसे पहले बालों में एक होममेड तेल से मसाज करें।
तेल को बनाने के लिए एक कटोरी में जैतून और नारियल का तेल लें।
इसमें थोड़ा सा अरंडी का तेल मिलाएं और तेल का इस्तेमाल करें।
अब तेल से अपने स्कैल्प और बालों की मसाज करें।
गर्म टॉवल में बालों को लपेटे
तेल से मसाज होने के बाद तेज गर्म पानी में एक सॉफ्ट टावल को गिला करें।
अब थोड़ी देर के लिए उस टॉवल को अपने बालों पर लपेट लें।
बालों पर कम से कम 20 से 50 मिनट तक टॉवल को लपेटे रहें।
हेयर वॉश और कंडीशनर
फिर अपने बालों को सल्फेट फ्री या माइल्ड शैंपू से वॉश करें।
इसके बाद आप कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
कंडीशनर करने के बाद बालों को टॉवल से पोंछकर अच्छे से सुखा लें।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप घर पर पहली बार हेयर स्पा कर रही हैं, तो इसको सावधानी के साथ करें। ज्यादा गर्म पानी से बचें और बालों पर तेल लगाने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें। आप इस टिप्स की मदद से घर पर रहकर आसानी से अपने बालों को स्मूथ और सिल्की बना सकती हैं।

