UPESSC UP TGT Recruitment 2026: यूपी में सहायक अध्यापक के 17,000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू; जानिए पूरी डिटेल

UPESSC UP TGT Recruitment 2026: यूपी में सहायक अध्यापक के 17,000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू; जानिए पूरी डिटेल

UP TGT Teacher Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक यानी प्रशिक्षित स्नातक संवर्ग (TGT) के 17735 रिक्त पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी 24 अक्टूबर, 2026 से शुरू हो चुकी है। पात्र कैंडिडेट्स आयोग के ऑफिशियल पोर्टल upessc.up.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

UPESSC UP TGT 2026: किस विषय में निकली हैं कितनी भर्ती

इस भर्ती में बालक विद्यालयों के लिए कुल 16193 पद और बालिका विद्यालयों के लिए 1542 पद निर्धारित किए गए हैं। सबसे ज्यादा वैकेंसी हिंदी विषय में निकाली गई हैं। प्रमुख विषयों की रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

विषय (Subject) कुल रिक्त पद
हिंदी 2791 पद
अंग्रेजी 2517 पद
विज्ञान 2493 पद
सामाजिक विज्ञान 2482 पद
गणित 2349 पद

इन प्रमुख विषयों के अलावा संस्कृत, उर्दू, कॉमर्स, संगीत, गृह विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, कला, कृषि, सिलाई और जीव-विज्ञान जैसे अन्य विषयों में भी रिक्तियां शामिल हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता के अनुसार इन पदों की संख्या घट या बढ़ भी सकती है।

जरूरी तारीखें और एग्जाम शेड्यूल

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 नवंबर, 2026 तय की गई है। यदि आवेदन करते समय किसी कैंडिडेट के फॉर्म में कोई त्रुटि रह जाती है तो उसके लिए 26 नवंबर, 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षा का आयोजन 23 और 24 दिसंबर, 2026 को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर कराया जाएगा।

UP TGT 2026: ऐसा रहेगा लिखित परीक्षा का पैटर्न

लिखित परीक्षा कुल 360 अंकों की होगी जिसमें 120 ऑब्जेक्टिव मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे।

  • सामान्य ज्ञान यानी जनरल नॉलेज से 30 सवाल पूछे जाएंगे।
  • संबंधित विषय से 90 सवाल पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा के लिए कुल 360 अंक निर्धारित किए गए हैं।

एज लिमिट और जरूरी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

उम्र सीमा की गणना 1 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी, जिसके तहत कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड की डिग्री अनिवार्य है। कुछ पोस्ट ग्रेजुएट रूट के तहत आने वाले अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 45 परसेंट मार्क्स की शर्त रखी गई है। इसके साथ ही कक्षा 6 से 8 यानी उच्च प्राथमिक स्तर के अध्यापन के लिए राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार द्वारा आयोजित TET परीक्षा पास होना जरूरी है।

UP TGT Teacher Vacancy 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  1. सबसे पहले आयोग के आधिकारिक पोर्टल upessc.up.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अनिवार्य OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) की प्रक्रिया पूरी करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन सिस्टम में लॉगिन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, कैटेगरी और शैक्षणिक योग्यता का पूरा विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  5. निर्धारित साइज 10 KB से 100 KB के बीच JPG या JPEG फॉर्मेट में अपनी नई फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  6. मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज और प्रमाण-पत्र 20 KB से 200 KB के बीच PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. उपलब्ध ऑनलाइन विकल्पों के जरिए परीक्षा फीस का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *