पीलीभीत में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत:खाद लेने मंडी आई थी, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

पीलीभीत में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत:खाद लेने मंडी आई थी, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मंडी गेट के पास ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत हो गई। महिला खाद लेने के लिए पीलीभीत मंडी स्थित इफको केंद्र आई थी। हादसे के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के बलपुर पट्टी गांव निवासी रामवती (50), पत्नी तेजराम, शनिवार सुबह करीब 10 बजे खाद लेने के लिए मंडी पहुंची थीं। वह घर से अकेले निकली थीं। मंडी गेट के पास सड़क पार करते समय एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन रामवती को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सुनगढ़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। रामवती के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के संबंध में जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *