नवगछिया पुलिस लाइन में दारोगा ने की आत्महत्या:मेस के पीछे बैरक में फंदे से लटका मिला शव, 16 अक्टूबर को हुआ था प्रमोशन

नवगछिया पुलिस लाइन में दारोगा ने की आत्महत्या:मेस के पीछे बैरक में फंदे से लटका मिला शव, 16 अक्टूबर को हुआ था प्रमोशन

भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस लाइन में शनिवार सुबह एक दारोगा का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान योगेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीपीओ समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। योगेश कुमार पिछले पांच साल से पुलिस लाइन में तैनात थे। उन्हें बीते 16 अक्टूबर 2026 को ही जमादार से दारोगा के पद पर प्रमोशन मिला था। वह मेस के पीछे बैरक में रहते थे। सुबह 4:30 बजे पानी की टंकी बंद करने के बाद वह अपने कमरे में गए बताया गया कि शनिवार सुबह 4:30 बजे पानी की टंकी बंद करने के बाद वह अपने कमरे में गए। इसके बाद उन्होंने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह पांच बजे घटना का पता चला, जब पत्नी के फोन न उठाने पर सहकर्मियों ने कमरे में देखा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जांच की। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस लाइन में शनिवार सुबह एक दारोगा का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान योगेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीपीओ समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। योगेश कुमार पिछले पांच साल से पुलिस लाइन में तैनात थे। उन्हें बीते 16 अक्टूबर 2026 को ही जमादार से दारोगा के पद पर प्रमोशन मिला था। वह मेस के पीछे बैरक में रहते थे। सुबह 4:30 बजे पानी की टंकी बंद करने के बाद वह अपने कमरे में गए बताया गया कि शनिवार सुबह 4:30 बजे पानी की टंकी बंद करने के बाद वह अपने कमरे में गए। इसके बाद उन्होंने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह पांच बजे घटना का पता चला, जब पत्नी के फोन न उठाने पर सहकर्मियों ने कमरे में देखा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जांच की। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *