Alappuzha में पारिवारिक विवाद के बाद दामाद ने सास की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी फरार

Alappuzha में पारिवारिक विवाद के बाद दामाद ने सास की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी फरार

केरलम में अलप्पुझा के एडक्कुन्नम में शनिवार तड़के पारिवारिक विवाद के कारण हुई कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपनी 45 वर्षीय सास की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतका की पहचान जयकुमारी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपी जोजी जोसेफ तड़के करीब पांच बजे महिला के घर पहुंचा और कहा कि वह अपने बच्चे से मिलना चाहता है। पुलिस ने बताया कि जोसेफ और महिला के परिवार के बीच बहस शुरू हो गई। यह विवाद जोसेफ और उसकी पत्नी के बीच कथित मतभेदों को लेकर हुआ था।

कहासुनी के दौरान जोसेफ ने जयकुमारी पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद जोसेफ फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि उसके रिश्तेदारों तथा दोस्तों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। नूरनाडु पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *