किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने:पिछले 16 साल से फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं, बैटिंग कोच भी रहे

किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने:पिछले 16 साल से फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं, बैटिंग कोच भी रहे

पांच बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस ने किरोन पोलार्ड को IPL 2027 के लिए टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार, 24 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर पोलार्ड 16 साल से मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। वे खिलाड़ी के तौर पर टीम को कई खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इससे पहले वह टीम के बल्लेबाजी कोच थे। नीता अंबानी ने भरोसा जताया मुंबई इंडियंस की को-ओनर नीता अंबानी ने कहा कि पोलार्ड टीम की संस्कृति और उसकी जर्सी पहनने की जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि पोलार्ड हेड कोच के रूप में भी उसी प्रतिबद्धता, विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ काम करेंगे। 22 साल की उम्र में टीम से जुड़े थे पोलार्ड पोलार्ड 22 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। फ्रेंचाइजी के साथ उनका सफर खिलाड़ी से बल्लेबाजी कोच और अब हेड कोच तक पहुंचा है। मुंबई इंडियंस ने कहा कि पोलार्ड को टीम की संस्कृति, खिलाड़ियों की जरूरतों और टी-20 क्रिकेट की बदलती रणनीतियों की गहरी समझ है। नीता अंबानी बोलीं- पोलार्ड टीम की पहचान समझते हैं नीता अंबानी ने कहा, “पोलार्ड 22 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। पिछले 16 साल में वह हमारे परिवार का अहम हिस्सा बन गए हैं। खिलाड़ी के रूप में उन्होंने हमें कई यादगार पल दिए और कोच के तौर पर भी अपना अनुभव, जुनून और खेल की समझ साझा की है। हमें खुशी है कि वह अब हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। पोलार्ड जानते हैं कि मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनने और पलटन के लिए खेलने का क्या मतलब है।” पोलार्ड बोले- टीम की विरासत को आगे बढ़ाना लक्ष्य हेड कोच बनने के बाद पोलार्ड ने कहा कि मुंबई इंडियंस उनके जीवन और करियर का अहम हिस्सा है। उन्होंने नीता अंबानी, आकाश अंबानी और पूरी टीम का भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किया। पोलार्ड ने कहा, “मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। खिलाड़ी और फिर कोच के तौर पर इस सफर का हिस्सा रहने के कारण मैं समझता हूं कि मुंबई इंडियंस किस चीज का प्रतिनिधित्व करती है और ब्लू एंड गोल्ड जर्सी पहनने की क्या जिम्मेदारी है। मैं खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर टीम की विरासत को आगे बढ़ाने, प्रतिभाओं को निखारने और पलटन को जश्न मनाने के और मौके देने के लिए उत्साहित हूं।” पांच बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस ने किरोन पोलार्ड को IPL 2027 के लिए टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार, 24 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर पोलार्ड 16 साल से मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। वे खिलाड़ी के तौर पर टीम को कई खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इससे पहले वह टीम के बल्लेबाजी कोच थे। नीता अंबानी ने भरोसा जताया मुंबई इंडियंस की को-ओनर नीता अंबानी ने कहा कि पोलार्ड टीम की संस्कृति और उसकी जर्सी पहनने की जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि पोलार्ड हेड कोच के रूप में भी उसी प्रतिबद्धता, विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ काम करेंगे। 22 साल की उम्र में टीम से जुड़े थे पोलार्ड पोलार्ड 22 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। फ्रेंचाइजी के साथ उनका सफर खिलाड़ी से बल्लेबाजी कोच और अब हेड कोच तक पहुंचा है। मुंबई इंडियंस ने कहा कि पोलार्ड को टीम की संस्कृति, खिलाड़ियों की जरूरतों और टी-20 क्रिकेट की बदलती रणनीतियों की गहरी समझ है। नीता अंबानी बोलीं- पोलार्ड टीम की पहचान समझते हैं नीता अंबानी ने कहा, “पोलार्ड 22 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। पिछले 16 साल में वह हमारे परिवार का अहम हिस्सा बन गए हैं। खिलाड़ी के रूप में उन्होंने हमें कई यादगार पल दिए और कोच के तौर पर भी अपना अनुभव, जुनून और खेल की समझ साझा की है। हमें खुशी है कि वह अब हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। पोलार्ड जानते हैं कि मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनने और पलटन के लिए खेलने का क्या मतलब है।” पोलार्ड बोले- टीम की विरासत को आगे बढ़ाना लक्ष्य हेड कोच बनने के बाद पोलार्ड ने कहा कि मुंबई इंडियंस उनके जीवन और करियर का अहम हिस्सा है। उन्होंने नीता अंबानी, आकाश अंबानी और पूरी टीम का भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किया। पोलार्ड ने कहा, “मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। खिलाड़ी और फिर कोच के तौर पर इस सफर का हिस्सा रहने के कारण मैं समझता हूं कि मुंबई इंडियंस किस चीज का प्रतिनिधित्व करती है और ब्लू एंड गोल्ड जर्सी पहनने की क्या जिम्मेदारी है। मैं खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर टीम की विरासत को आगे बढ़ाने, प्रतिभाओं को निखारने और पलटन को जश्न मनाने के और मौके देने के लिए उत्साहित हूं।”

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *