लाइसेंसी बंदूक चलने से अधिकारी की पत्नी की मौत:अलमारी में रखते समय हुआ हादसा, रीवा अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

लाइसेंसी बंदूक चलने से अधिकारी की पत्नी की मौत:अलमारी में रखते समय हुआ हादसा, रीवा अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

सतना की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में सहायक आबकारी अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी दीपमाला सिंह (50) की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें बुधवार शाम घर में लाइसेंसी बंदूक से गोली लगी थी। गंभीर हालत में उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बंदूक अलमारी में रखते समय चली गोली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को घर में शस्त्र पूजा हुई थी। बुधवार शाम दीपमाला मंदिर से बंदूक लेकर उसे अलमारी में रख रही थीं, तभी अचानक गोली चल गई और उनके पेट में जा लगी। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रीवा रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कमरे में लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक मिली थी। किचन के पास रखे दीवान पर खिड़की के टूटे कांच बिखरे हुए थे। पुलिस को मौके पर खून के निशान या कारतूस का खाली खोखा नहीं मिला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *