28 अक्टूबर से फिर होगी बेमौसम बारिश:लखनऊ में सामान्य से अधिक हुआ पारा, दिन में निकली तेज धूप

28 अक्टूबर से फिर होगी बेमौसम बारिश:लखनऊ में सामान्य से अधिक हुआ पारा, दिन में निकली तेज धूप

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ होने के साथ तेज धूप निकली है। दिन और रात के समय में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 74 फीसदी दर्ज की गई। 28 अक्टूबर से होगी बारिश बंगाल की खाड़ी में बन रहे संभावित चक्रवाती तूफान का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी साफ देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर से लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश का एक और नया दौर शुरू होने की संभावना है। पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र अवदाब (डिप्रेशन) में बदल गया है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ने और 25 अक्टूबर से गहन अवदाब में तब्दील होगा। 26 अक्टूबर की सुबह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की बहुत अधिक संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान यह और अधिक तीव्र होते हुए उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तटों की ओर आगे बढ़ेगा। इस मौसम तंत्र के प्रभाव से 28 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश का मौसम प्रभावित होगा और पूर्वी जिलों में बारिश के संकेत हैं।चक्रवाती तूफान के अलावा, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *