फर्रुखाबाद में गंगा पुल पर लगा लंबा जाम:एक लेन बंद होने से फंसे वाहन, रिपेयरिंग के बाद शनिवार सुबह बिगड़ी यातायात व्यवस्था

फर्रुखाबाद में गंगा पुल पर लगा लंबा जाम:एक लेन बंद होने से फंसे वाहन, रिपेयरिंग के बाद शनिवार सुबह बिगड़ी यातायात व्यवस्था

फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर पांचाल घाट स्थित गंगा पुल पर शनिवार सुबह लंबा जाम लग गया। पुल की रिपेयरिंग के चलते एक लेन बंद होने से यातायात प्रभावित रहा। सुबह करीब 9:30 बजे जाम लगने के बाद पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रोडवेज बसें, बाइक, कार और ट्रक समेत कई वाहन जाम में फंस गए। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पांचाल घाट पुल से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। पुल पुराना होने के कारण इसके ज्वाइंट खुलने और सरिया बाहर निकलने की समस्या सामने आती रहती है। इसी वजह से समय-समय पर पुल की मरम्मत कराई जाती है। शुक्रवार रात भी पुल पर रिपेयरिंग का काम किया गया। मरम्मत वाले स्थान के चारों ओर डिवाइडर लगा दिए गए, जिससे वाहनों को एक ही लेन से निकलना पड़ा। शनिवार सुबह वाहनों का दबाव बढ़ने पर पुल पर जाम लग गया। वाहन छोड़कर पैदल पुल पार करते दिखे यात्री जाम के कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। बसों और अन्य वाहनों में फंसे यात्रियों को परेशानी हुई। कुछ यात्री अपने वाहन से उतरकर पैदल ही पुल पार करते नजर आए। यात्रियों का कहना था कि वे पैदल पुल पार कर आगे से दूसरा वाहन पकड़कर अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। 50 साल से ज्यादा पुराना है पुल पांचाल घाट स्थित गंगा पुल 50 साल से अधिक पुराना है। यहां से बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होने के कारण पुल के ज्वाइंट प्रभावित होते हैं और कई बार सरिया बाहर निकल आती है। ऐसे में समय-समय पर मरम्मत की जाती है। शुक्रवार रात हुए रिपेयरिंग कार्य के बाद शनिवार सुबह एक लेन से यातायात चलने के कारण जाम की स्थिति बन गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *