सीहोर में करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 500 सीटर ऑडिटोरियम में हैंडओवर से पहले ही दरारें आ गई हैं। बस स्टैंड के पास टाउन हॉल परिसर में बन रहे भवन की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं। कुछ जगह कॉलम से ईंटें भी अलग हो गई हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दीवारों में दरारें, कॉलम से अलग हुईं ईंटें ऑडिटोरियम के निर्माण में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि भवन का बेस तैयार करने में पुराने भवन का मटेरियल इस्तेमाल किया गया था। दीवारों में दरारें और कॉलम से ईंटें अलग होने के कारण निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। तय समय में पूरा नहीं हुआ निर्माण यह प्रोजेक्ट 2024 में शुरू हुआ था और इसे 2025 तक पूरा किया जाना था। हालांकि, करीब दो साल बाद भी भवन का ढांचा ही तैयार हो पाया है। निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के साथ ही दरारें सामने आने से परियोजना की स्थिति चर्चा में है। नगरपालिका बोली- दरारें ठीक कराई जाएंगी नगरपालिका के प्रोजेक्ट इंजीनियर वैभव लोवानिया ने कहा कि भवन का अभी हैंडओवर नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि दरारों को ठीक करवाया जाएगा।

