बिहार देश का नया इंडस्ट्रियल हब बनने की राह पर तेजी से कदम बढ़ा चुका है। डोभी प्रखंड में करीब 1670 एकड़ की विशाल भूमि पर विकसित होने जा रही बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड (बीआइएमसीजीएल) का औपचारिक शुभारंभ आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। एनडीए सरकार का दावा है कि यह प्रोजेक्ट प्रदेश के आर्थिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होने वाला है। इस योजना की शुरुआत के साथ ही उद्यमियों को भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। बिहार बिजनेस कनेक्ट ग्लोबल समिट के तहत देश के करीब 200 दिग्गज उद्योगपतियों और निवेशकों का जमावड़ा लगेगा। इसका उद्देश्य डोभी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की जमीनों पर नई फैक्ट्रियां लगाना, रोजगार के लाखों अवसर पैदा करना और बिहार में अरबों का निवेश लाना है। इस अवसर पर औद्योगिक इकाइयों के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का औपचारिक आदान-प्रदान भीकिया जाएगा। कार्यक्रम में उद्योग विशेषज्ञ औद्योगिक विकास कीसंभावनाओं, निवेश से जुड़ेविषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। डोभी कॉरिडोर: बिहार का नया ‘ग्रेटर नोएडा’ अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के तहत विकसित हो रहे डोभी इंडस्ट्रियल नोड के इर्द-गिर्द बुनी गई है। जिला प्रशासन और उद्योग विभाग के अधिकारी देश भर से आए उद्योगपतियों को डोभी की खूबियों के बारे में बताएंगे। सुपर कनेक्टिविटी: जीटी रोड (NH-19) और फोरलेन हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी, जिससे कच्चा माल लाना और तैयार माल बंदरगाहों तक भेजना बेहद आसान होगा। 24×7 बिजली और पानी: उद्योगों के लिए अलग से डेडिकेटेड पावर सब-स्टेशन और निर्बाध जल आपूर्ति का पूरा खाका अधिकारियों ने तैयार कर रखा है। सिंगल विंडो क्लीयरेंस: उद्योग लगाने के लिए जमीन से लेकर लाइसेंस तक, सब कुछ बिना किसी लालफीताशाही के फटाफट मिलेगा। वीआईपी ट्रीटमेंट, 500 सीटर हॉल और अभेद्य सुरक्षा बोधगया का ITC होटल दुल्हन की तरह सजाया गया है। 500 लोगों की क्षमता वाले भव्य ऑडिटोरियम में लाल कालीन और लग्जरी सोफे बिछाए गए हैं। देश भर से आए 200 से अधिक डेलीगेट्स के ठहरने के लिए बोधगया के टॉप होटलों में लग्जरी कमरे बुक किए गए हैं। आयोजन स्थल से लेकर गयाजी एयरपोर्ट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेंगे। वहीं नगर परिषद बोधगया ने शहर को चमकाने के लिए स्पेशल क्लीनलीनेस ड्राइव चलाया है। 2027 के ‘मेगा ग्लोबल समिट’ का ट्रेलर है यह बैठक डीएम शशांक शुभंकर के मुताबिक, प्रशासन आयोजन को पूरी तरह चाकचौबंद बनाने में जुटा है। सूत्रों का कहना है कि 24 अक्टूबर की यह बैठक असल में फरवरी 2027 में होने वाले मेगा बिहार बिजनेस ग्लोबल समिट का ग्राउंडवर्क है। दो दिनों तक चलने वाले इस मंथन में बिहार को ‘ब्रांड बिहार’ बनाने और पूर्वी भारत का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब तैयार करने का ब्लूप्रिंट फाइनल किया जाएगा। बिहार देश का नया इंडस्ट्रियल हब बनने की राह पर तेजी से कदम बढ़ा चुका है। डोभी प्रखंड में करीब 1670 एकड़ की विशाल भूमि पर विकसित होने जा रही बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड (बीआइएमसीजीएल) का औपचारिक शुभारंभ आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। एनडीए सरकार का दावा है कि यह प्रोजेक्ट प्रदेश के आर्थिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होने वाला है। इस योजना की शुरुआत के साथ ही उद्यमियों को भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। बिहार बिजनेस कनेक्ट ग्लोबल समिट के तहत देश के करीब 200 दिग्गज उद्योगपतियों और निवेशकों का जमावड़ा लगेगा। इसका उद्देश्य डोभी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की जमीनों पर नई फैक्ट्रियां लगाना, रोजगार के लाखों अवसर पैदा करना और बिहार में अरबों का निवेश लाना है। इस अवसर पर औद्योगिक इकाइयों के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का औपचारिक आदान-प्रदान भीकिया जाएगा। कार्यक्रम में उद्योग विशेषज्ञ औद्योगिक विकास कीसंभावनाओं, निवेश से जुड़ेविषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। डोभी कॉरिडोर: बिहार का नया ‘ग्रेटर नोएडा’ अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के तहत विकसित हो रहे डोभी इंडस्ट्रियल नोड के इर्द-गिर्द बुनी गई है। जिला प्रशासन और उद्योग विभाग के अधिकारी देश भर से आए उद्योगपतियों को डोभी की खूबियों के बारे में बताएंगे। सुपर कनेक्टिविटी: जीटी रोड (NH-19) और फोरलेन हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी, जिससे कच्चा माल लाना और तैयार माल बंदरगाहों तक भेजना बेहद आसान होगा। 24×7 बिजली और पानी: उद्योगों के लिए अलग से डेडिकेटेड पावर सब-स्टेशन और निर्बाध जल आपूर्ति का पूरा खाका अधिकारियों ने तैयार कर रखा है। सिंगल विंडो क्लीयरेंस: उद्योग लगाने के लिए जमीन से लेकर लाइसेंस तक, सब कुछ बिना किसी लालफीताशाही के फटाफट मिलेगा। वीआईपी ट्रीटमेंट, 500 सीटर हॉल और अभेद्य सुरक्षा बोधगया का ITC होटल दुल्हन की तरह सजाया गया है। 500 लोगों की क्षमता वाले भव्य ऑडिटोरियम में लाल कालीन और लग्जरी सोफे बिछाए गए हैं। देश भर से आए 200 से अधिक डेलीगेट्स के ठहरने के लिए बोधगया के टॉप होटलों में लग्जरी कमरे बुक किए गए हैं। आयोजन स्थल से लेकर गयाजी एयरपोर्ट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेंगे। वहीं नगर परिषद बोधगया ने शहर को चमकाने के लिए स्पेशल क्लीनलीनेस ड्राइव चलाया है। 2027 के ‘मेगा ग्लोबल समिट’ का ट्रेलर है यह बैठक डीएम शशांक शुभंकर के मुताबिक, प्रशासन आयोजन को पूरी तरह चाकचौबंद बनाने में जुटा है। सूत्रों का कहना है कि 24 अक्टूबर की यह बैठक असल में फरवरी 2027 में होने वाले मेगा बिहार बिजनेस ग्लोबल समिट का ग्राउंडवर्क है। दो दिनों तक चलने वाले इस मंथन में बिहार को ‘ब्रांड बिहार’ बनाने और पूर्वी भारत का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब तैयार करने का ब्लूप्रिंट फाइनल किया जाएगा।

