Jगयाजी-पटना एनएच-22 पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क क्रॉस कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गया यादव(68) के तौर पर हुई है। निर्माणाधीन घर देखकर वापस लौटते समय हादसा हुआ है। मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। शव को सड़क पर रखकर एनएच-22 को पूरी तरह से जाम कर दिया। टायर रखकर जमकर हंगामा किया। सड़क जाम रहने की वजह से दोनों ओर छोटी-बड़ी गाड़ियों की कतारें लग गई। घटना पाताल बिगहा के पास की है। पुलिस ने समझा-बुझाकर हटाया जाम सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को कड़ी कार्रवाई और मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर करीब तीन घंटे बाद जाम खत्म कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग फरार ड्राइवर की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, लोगों ने प्रशासन से रफ्तार पर लगाम लगाने और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। Jगयाजी-पटना एनएच-22 पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क क्रॉस कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गया यादव(68) के तौर पर हुई है। निर्माणाधीन घर देखकर वापस लौटते समय हादसा हुआ है। मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। शव को सड़क पर रखकर एनएच-22 को पूरी तरह से जाम कर दिया। टायर रखकर जमकर हंगामा किया। सड़क जाम रहने की वजह से दोनों ओर छोटी-बड़ी गाड़ियों की कतारें लग गई। घटना पाताल बिगहा के पास की है। पुलिस ने समझा-बुझाकर हटाया जाम सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को कड़ी कार्रवाई और मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर करीब तीन घंटे बाद जाम खत्म कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग फरार ड्राइवर की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, लोगों ने प्रशासन से रफ्तार पर लगाम लगाने और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

