बालोतरा में 15 हजार का इनामी डोडा-पोस्त तस्कर गिरफ्तार:1 साल से काट रहा था फरारी; नेटवर्क, खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी

बालोतरा में 15 हजार का इनामी डोडा-पोस्त तस्कर गिरफ्तार:1 साल से काट रहा था फरारी; नेटवर्क, खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी

बालोतरा जिले की आरजीटी पुलिस ने एक साल से फरार 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। वांटेड डोडा-पोस्त तस्करी के मामले में फरारी काट रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी राजेश कुमार कॉवत के अनुसार जिले में वांटेड आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूल सिंह और गुड़ामालानी डीएसपी सुमेर सिंह के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी ओमाराम और आरजीटी थानाधिकारी किशोरसिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। दरअसल, साल 2025 में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मामले में आरोपी जूजाराम पुत्र जोराराम निवासी ढेलाणी नाडी, खारडी बेरी फरार चल रहा था। पुलिस ने इसके संभावित ठिकानों पर दबिशें दी। लेकिन पकड़ पाने में पुलिस सफल नहीं हुई। पुलिस ने इस पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। टीम को सूचना मिली थी कि वह अपने गांव आया हुआ है। डीएसटी और आरजीटी टीम ने संयुक्त में दबिश दी। इनामी जूजाराम को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त, सप्लायर नेटवर्क, तस्करी में शामिल अन्य व्यक्तियों तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े संपूर्ण नेटवर्क के संबंध में पूछताछ और जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *