रतलाम के ज्वेलरी व्यापारी को एमडी ड्रग्स तस्करी में जेल:22 ग्राम ड्रग्स बरामदगी के मामले में था फरार, खुद नशा करने और बेचने का आरोप

रतलाम के ज्वेलरी व्यापारी को एमडी ड्रग्स तस्करी में जेल:22 ग्राम ड्रग्स बरामदगी के मामले में था फरार, खुद नशा करने और बेचने का आरोप

रतलाम के ज्वेलरी व्यापारी अक्षय चपड़ोद को एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में जावरा शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, अक्षय मुख्य आरोपी सुनील सूर्या से एमडी ड्रग्स खरीदता था। उस पर खुद नशा करने और ड्रग्स बेचने का आरोप है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद शुक्रवार शाम जेल भेज दिया। कार से मिली थी 22 ग्राम एमडी ड्रग्स थाना प्रभारी मनोज कटारिया ने बताया कि 6 मई 2025 को जावरा में महू-नीमच हाईवे पर पटेल होटल के सामने नाकाबंदी कर एक कार की तलाशी ली गई थी। कार से करीब 20 लाख रुपए कीमत की 22 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी। इस दौरान कार में सवार ट्रांसपोर्ट व्यवसायी कमलेश जैन और उसके साथी साबिर खान को गिरफ्तार किया गया था। सुनील सूर्या से जुड़ा था मामला पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि रतलाम के सुनील सूर्या ने दलौदा में ड्रग्स भेजकर मंगवाई थी। इसके बाद पुलिस ने ड्रग्स मंगाने और बेचने के मामले में सुनील सूर्या समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ के दौरान रतलाम के माणकचौक थाना क्षेत्र में रहने वाले ज्वेलरी व्यापारी अक्षय चपड़ोद का नाम भी सामने आया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। चांदनी चौक से किया गिरफ्तार थाना प्रभारी मनोज कटारिया के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अक्षय चांदनी चौक में घूम रहा है और अपने घर पर रह रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शुक्रवार शाम उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, अक्षय पर मुख्य आरोपी सुनील सूर्या से एमडी ड्रग्स खरीदकर उसका सेवन करने और आगे बेचने का आरोप है। मामले में रतलाम निवासी मोहम्मद एजाज भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *