रात 10 से सुबह 6 बजे तक सड़क यातायात बन्द:दरभंगा के सुंदरपुर-बेला रेलवे गुमटी पर 24 से 29 अक्टूबर तक रात में बंद रहेगा आवागमन

रात 10 से सुबह 6 बजे तक सड़क यातायात बन्द:दरभंगा के सुंदरपुर-बेला रेलवे गुमटी पर 24 से 29 अक्टूबर तक रात में बंद रहेगा आवागमन

दरभंगा में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की सुंदरपुर-बेला रेलवे गुमटी पर 24 से 29 अक्टूबर तक रात में सड़क यातायात बंद रहेगा। पूर्व मध्य रेल के रेल पथ विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण कार्य को लेकर हर रात 10 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक इस मार्ग से वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा।
रेलवे के अनुसार, दरभंगा-शीशो रेलखंड पर सुंदरपुर-बेला रेलवे गुमटी के पास किलोमीटर संख्या 39/40-41 स्थित समपार संख्या 2 SPL पर रेलवे ट्रैक का अनुरक्षण एवं संबंधित कार्य कराया जाना है। कार्य को सुरक्षित और निर्धारित समय पर पूरा करने के उद्देश्य से रात्रि में सड़क यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
हल्के और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
अनुरक्षण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। रेलवे ने वाहन चालकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि रात में यात्रा करने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी प्राप्त कर लें। निर्धारित रास्तों का उपयोग करने से जाम और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा। पुलिस और रेलवे अधिकारियों को दी गई सूचना रेल पथ विभाग ने यातायात प्रतिबंध के संबंध में विश्वविद्यालय थाना, दरभंगा के यातायात निरीक्षक और सीतामढ़ी रेल सुरक्षा बल को पत्र भेजकर आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया है। इसके अलावा संबंधित रेलवे अधिकारियों तथा दरभंगा और शीशो के स्टेशन अधीक्षकों को भी अनुरक्षण कार्य की जानकारी दी गई है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर नवीन कुमार ने अनुरक्षण कार्य की पुष्टि की है। रेलवे ट्रैक का काम पूरा होने के बाद संबंधित मार्ग पर सड़क यातायात सामान्य किया जाएगा। दरभंगा में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की सुंदरपुर-बेला रेलवे गुमटी पर 24 से 29 अक्टूबर तक रात में सड़क यातायात बंद रहेगा। पूर्व मध्य रेल के रेल पथ विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण कार्य को लेकर हर रात 10 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक इस मार्ग से वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा।
रेलवे के अनुसार, दरभंगा-शीशो रेलखंड पर सुंदरपुर-बेला रेलवे गुमटी के पास किलोमीटर संख्या 39/40-41 स्थित समपार संख्या 2 SPL पर रेलवे ट्रैक का अनुरक्षण एवं संबंधित कार्य कराया जाना है। कार्य को सुरक्षित और निर्धारित समय पर पूरा करने के उद्देश्य से रात्रि में सड़क यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
हल्के और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
अनुरक्षण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। रेलवे ने वाहन चालकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि रात में यात्रा करने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी प्राप्त कर लें। निर्धारित रास्तों का उपयोग करने से जाम और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा। पुलिस और रेलवे अधिकारियों को दी गई सूचना रेल पथ विभाग ने यातायात प्रतिबंध के संबंध में विश्वविद्यालय थाना, दरभंगा के यातायात निरीक्षक और सीतामढ़ी रेल सुरक्षा बल को पत्र भेजकर आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया है। इसके अलावा संबंधित रेलवे अधिकारियों तथा दरभंगा और शीशो के स्टेशन अधीक्षकों को भी अनुरक्षण कार्य की जानकारी दी गई है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर नवीन कुमार ने अनुरक्षण कार्य की पुष्टि की है। रेलवे ट्रैक का काम पूरा होने के बाद संबंधित मार्ग पर सड़क यातायात सामान्य किया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *